कोविड-19: देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या हुई 2069, पिछले 24 घंटे में 235 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नया आकड़ा जारी किया है. जारी किए गए लेटेस्ट आकड़ें के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 235 नए मामले सामने आए हैं. भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2069 हो गई है.

कोरोना वायरस का टेस्ट (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नया आकड़ा जारी किया है. जारी किए गए लेटेस्ट आकड़ें के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 235 नए मामले सामने आए हैं. भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2069 हो गई है. इसमें से 1860 मरीज सक्रिय हैं, वहीं 53 लोगों की मौत हो चुकी है. देश के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 155 लोग उभर चुके हैं.

बता दें कि इस महामारी की वजह से स्पेन में बीती रात 950 लोगों की मौत के बाद यहां Covid-19 से मरने वालों की संख्या 10 हजार हो गई है. स्पेन के मंत्रालय ने यह जानकारी दी. कोरोना वायरस से दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक दुनिया में 9 लाख 11 हजार 570 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि 47 हजार लोगों की इस वायरस से जान जा चुकी है.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस से जंग: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राज्यपालों व प्रशासकों संग करेंगे वीडियो बैठक

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार यानि कल सुबह 9 बजे भारत वासियों के साथ एक छोटा सा वीडियो संदेश साझा करेंगे. इस दौरान वह इस महामारी को लेकर जनता के सामने रूबरू होगें.

इससे पहले पीएम मोदी ने गुरूवार यानि आज देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की और इस गंभीर संकट से बाहर निकलने के उपायों पर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) संकट के चलते अगले कुछ हफ्तों में परीक्षण, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और क्वारंटाइन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड