मुख्य समाचार

Coronavirus: मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, हॉस्पिटल को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

Rakesh Singh

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से राज्य का हाल बेहाल है. प्रदेश में इस महामारी की चपेट में अबतक 690 मरीज आ चुके हैं, वहीं 45 लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं. इसी बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित वॉकहार्ट अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर दिया गया है.

बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर बोले जेपी नड्डा- पार्टी कार्यकर्ता एक समय के भोजन का करें त्याग

Team Latestly

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 40वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत उतार चढ़ाव पार्टी ने देखे और मोदी जी के नेतृत्व में हम लोगों ने उत्कर्ष की अनुभूति की. उनके नेतृत्व में पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. उनका मंत्र गरीब कल्याण, उनकी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है. इस तरीके से पार्टी आगे बढ़ी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज विश्व कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है. लेकिन इस मुश्किल के घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से देश एवं दुनिया का प्रतिनिधित्व किया है, उसकी हर जगह सराहना हो रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कोरोना को देश से निकालने के लिए संकल्प ले चुके हैं.

चीन में कोरोना वायरस के 39 नये मामले आए सामने, बीजिंग पर लंबे समय तक हावी रहेगी महामारी

Bhasha

बीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि चीन की राजधानी में संभवत: लंबे समय तक कोरोना वायरस महामारी हावी रहेगी. उन्होंने कहा कि शहर के बचाव एवं नियंत्रण कार्य को जल्द रोकने की कोई संभावना नहीं है.

कोरोना वायरस: कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

Harshvardhan Pathak

कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत आई थी. जिसके बाद वो एक ऐसी पार्टी का हिस्सा बनी जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए थे. लेकिन जैसे ही पता चला कि कनिका कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं तो सभी के होश उड़ गए.

कोरोना से लड़ने के लिए अगले दो-तीन महीनों में देश को चाहिए 27 मिलियन N95 मास्क, 15 मिलियन PPEs, 50 हजार वेंटिलेटर: रिपोर्ट

Vandana Semwal

रिपोर्ट के मुताबिक भारत को कोरोनो वायरस से निपटने के लिए आगामी 2-3 महीनों में 27 मिलियन N 95 मास्क, 15 मिलियन PPE, 1.6 मिलियन डायग्नोस्टिक किट और 50,000 वेंटिलेटर की आवश्यकता होगी.

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा- पता नहीं पिछली बार कब इतना लंबा ब्रेक ली थी

IANS

मौजूदा विश्व चैंपियन भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा है कि वह टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक के लिए स्थगित होने की खबर सुनने के लिए मानसिक रूप से तैयार थी.

फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा भी कोरोना पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल में भर्ती

Team Latestly

शजा अपने माता-पिता और बहन जोया मोरानी के साथ रहती हैं. अब शजा के परिवार के बाकी सदस्यों का भी अब कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा.

देश में बढ़ता जा रहा है कोरोना का प्रकोप, COVID-19 के मरीजों की संख्या 4000, अब तक 109 की मौत

Manoj Pandey

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है. जिसके जिसके पीछे मंशा थी कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आए. लेकिन परिणाम विपरीत आ रहे हैं. वैसे अन्य देश के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस इतना भयावह नहीं हुआ है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस से 109 लोगों की मौत हो चुकी है और 4000 से ज्यादा संक्रमण के शिकार हुए हैं. वहीं 292 ऐसे लोग भी हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. देशभर में कोरोना वायरस का असर अब भारत के हर राज्य में नजर आने लगा है.

चेन्नई: पीएम मोदी के दीया जलाने की अपील पर एर्नावुर इलाके में युवाओं के पटाखे जलाने से लगी भयंकर आग, फायर टेंडर्स की 3 गाडियों ने पाया आग पर काबू

Rakesh Singh

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल यानि बीते रविवार को देश वासियों से आह्वान किया था कि सभी लोग अपने घरों में रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए इलेक्ट्रिक लाइट बंद करके उस स्थान पर दीपक या मोमबत्तियां जलाएं.

कोरोना वायरस से पाकिस्तान बेहाल: लॉकडाउन के दौरान राशन की मांग के साथ लोग सड़क पर उतरे

IANS

गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाले इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं जिनका कहना था कि अब उनके घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है और भूखे रहने की नौबत आ गई है.

मलयालम संगीतकार एमके अर्जुनन का 84 साल की उम्र में हुआ निधन, एआर रहमान से था खास रिश्ता

Team Latestly

मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी जब महज 11 साल के थे तो उनकी काबिलियत को पहचानते हुए एमके अर्जुन ने उन्हें अपने ऑर्केस्ट्रा में कीबोर्ड बजाने का मौका दिया.

बीजेपी का 40वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं, अमित शाह ने कही ये बात

Rakesh Singh

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर कहा, 'भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है. मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें और एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें.

अब जानवरों में फैलने लगा कोरोना, न्यूयॉर्क के ब्रोनक्स जू में नादिया नामक बाघिन COVID- 19 से संक्रमित

Manoj Pandey

कोरोना वायरस का तोड़ अभी तक किसी देश के पास नहीं है. कोरोना वायरस की चपेट में आधी दुनिया आ चुकी है. लेकिन अब कोरोना वायरस इंसानों के बाद अपना शिकार जानवरों ने को भी बनाना शुरू कर दिया है. एक ऐसा ही मामला अमेरिका से सामने आया है. जहां पर न्यूयार्क (New York) के ब्रोनक्स जू (Bronx Zoo) में एक नादिया नामक बाघिन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं इस खबर के बाद तमाम देशों की चिंता और भी बढ़ गई है. अमेरिका के कृषि विभाग के नेशनल वैटनरी सर्विसेज लैबरोटरीज की माने तो जानवरों में COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने की यह अपने आप में पहली घटना है. रिपोर्ट के मुताबिक चार वर्षीय नादिया नामक बाघिन को हल्का जुखाम था जिसके बाद उसका कोरोना का टेस्ट किया गया. टेस्ट के रिपोर्ट पॉजिटिव आया.

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, एक लाख दिहाड़ी मजदूरों को महीने का राशन कराएंगे मुहैया

Bhasha

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) और कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ बच्चन की इस पहल का समर्थन किया है.

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों ने भी पीएम मोदी की अपील पर जलाए दिये, देखिए तस्वीरें

Team Latestly

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण, लता मंगेशकर सहित कई सितारों ने अपने घर दिए जलाए.

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का फैसला- आने वाले कुछ महीनों के लिए मंत्रालय में बिना फेस मास्क के नहीं मिलेगी एंट्री

Vandana Semwal

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं.

Coronavirus: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन Covid-19 संबंधी जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती

Bhasha

जॉनसन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद को पृथक वास में कुछ और दिन रखने का निर्णय लिया है. पिछले हफ्ते संक्रमण का पता चलने के बाद पृथक वास की अनुमानित सात दिन की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो जानी चाहिए थी.

चीजें जिससे बढ़ता है इम्यून सिस्टम! जानें खट्टे फलों से लेकर मसालों तक क्या खाएं?

Rajesh Srivastav

हर्बल चाय जैसे पिपरमिंट चाय, ग्रीन चाय, पुदीने की चाय इत्यादि में एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर क्षमता होती है. यह रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है.

कोरोना के प्रकोप से अमेरिका में मचा मौत का तांडव, 24 घंटो के भीतर गई 1,200 लोगों की जान

Manoj Pandey

दुनिया के तमाम देशों इस समय कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप झेल रहे हैं. कोरोना वायरस का प्रकोप अब अपना चरम रूप लेने लगा है. जिसका परिणाम दुनिया के सामने आ भी रहा है. लाखों की संख्या में संक्रमित मरीज और हजारों की संख्या में मौत हो रही है. कोरोना वायरस के कारण इटली और अमेरिका की स्थिति बुरी होती जा रही है. इटली में मौत का सिलिसिला अभी तक थमा नहीं था कि कोरोना ने अमेरिका में हजारों लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है. कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में हर दिन हजार लोगों की मौत हो रही है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के चलते 1,200 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने इस बात की पुष्टी करते हुए बताया कि यह मौत का आंकड़ा सिर्फ एक दिन का है.

एक बार फिर फेक न्यूज के जाल में फंसे अमिताभ बच्चन, नासा की फोटो समझ गलत जानकारी की ट्वीट

Team Latestly

ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ऐसे फंसे हो. जनता कर्फ्यू के दौरान भी बिग बी ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें दावा किया गया था कि अमवस्या में ताली बजाने से वायरस का खत्मा होता है.

Categories