मुख्य समाचार
Coronavirus: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा- मैंने दिया था स्लोगन 'गो कोरोना गो' आज पूरी दुनिया में हो रहा है इसका इस्तेमाल
Nizamuddin Shaikhदरअसल 20 फरवरी को जब देश में यह महामारी इतना सक्रीय नहीं थी. उस समय केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो कुछ लोगों के हाथ में तख्ती थमा कर गो कोरोना गो के नारे लगाते नजर आये थे. उनके इस वीडियो ने बाद लोगों ने आठवले का मजाक भी उड़ाया था.
न्यूयॉर्क में बाघिन कोरोना वायरस से हुई संक्रमित, भारत में अलर्ट जारी- सभी चिड़ियाघरों में CCTV से 24 घंटे नजर रखने का आदेश
Manoj Pandeyकोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरी दुनिया में हाहकार मचा हुआ है. लोगों की मौत हो रही है. लाखों की संख्या में संक्रमित हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. लेकिन अब कोरोना वायरस का नया चेहरा सामने भी आने लगा है. कोरोना वायरस सिर्फ इंसानों के लिए घातक नहीं है बल्कि जानवरों को यह अपना शिकार बना रहा है. अमेरिका में एक बाघनी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है. जिसके बाद पूरी दुनिया सतर्क हो गई है. वहीं भारत सरकार ने भी सुरक्षा के लिहाज से कदम उठाना शुरू कर दिया है. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority) ने इससे जुड़े अधिकारीयों को निर्देश दिया है वे सीसीटीवी के मध्यम से जानवरों के हाव-भाव पर नजर रखें. इस दौरान सतर्क रहें. संदिग्ध स्थिति में जांच करने को भी कहा है.
महाराष्ट्र: लॉकडाउन के चलते मुश्किल में सेक्स वर्कर्स, दो वक्त के खाने के लिए भी करना पड़ रहा संघर्ष
Vandana Semwalलॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के सेक्स वर्कर्स को इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सेक्स वर्कर्स का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनका बहुत बुरा हाल है.
लॉकडाउन के बीच CSK ने पुराना वीडियो शेयर कर दिया क्रिकेट फैंस को नायाब तोहफा, देखें धोनी-रैना की जबरदस्त हिटिंग
Rakesh Singhभारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया है. वहीं 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के अगले सीजन को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है.
Fact Check: क्या WHO ने भारत में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए जारी किया है सर्कुलर, जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज का सच
Vandana Semwalवायरल मैसेज में लिखा गया है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन पीरियड्स के प्रोटोकॉल और तरीके बताए हैं और भारतीय सरकार इसके अनुसार ही लॉकडाउन घोषित कर रही है.
कोरोना वायरस से बचाव के लिए बनी शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और प्रियंका चोपड़ा संग कई सितारें आएंगे नजर (Video)
Team Latestlyइस शॉर्ट फिल्म को पूरे सोनी नेटवर्क पर रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. जिसका एक वीडियो भी जारी किया गया.
पीएम मोदी ने की थी दीप जलाने की अपील, बलरामपुर बीजेपी नेता मंजू तिवारी ने की हवाई फायरिंग, VIDEO वायरल
Manoj Pandeyकोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अपील के बाद रविवार रात पूरा देश एक साथ दिखा. देशभर में लोगों ने दीया और मोमबत्ती जलाकर एकजुटता का सबसे बड़ा संदेश दिया. लेकिन उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बीजेपी महिला की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने रात 9 बजे 9 मिनट पर गोली चलाकर मनाया. मंजू तिवारी COVID-19 को भगाने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर रही थीं. मंजू तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद ही पोस्ट किया था. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सोशल मीडिया पर उनके फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर उनकी मुसीबत बढ़ जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग वीडियो जैसे ही वायरल हुआ उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
Coronavirus: हरियाणा में कोरोना संदिग्ध मरीज ने भागने के फिराक में छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस की भयावहता दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. जी हां अब इसका असर लोगों के दिलों दिमाग पर भी छाने लगा है. इसी कड़ी में हरियाणा के एक सरकारी अस्पताल से कोरोना से संक्रमित एक संदिग्ध मरीज की मौत का मामला सामने आया है.
कार्तिक आर्यन को आया कोरोना वायरस के वैक्सीन मिलने का सपना, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Team Latestlyकार्तिक आर्यन शुरू से ही कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं. कभी अपने रैप से तो कभी डायलॉग से कार्तिक लोगों का दिल जीतते नजर आ चुके हैं.
कोरोना का प्रकोप: महाराष्ट्र में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 781हुई, 33 नए मामले आए सामने
Manoj Pandeyदेशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है. संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में COVID19 के 33 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जिनमें 19 पिंपरी-चिंचवाड़ से, 11 मुंबई से, अहमदनगर, सतारा और वसई से 1-1 हैं. वहीं राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 781 हो गई है. कोरोना वायरस के कारण अब तक पूरे राज्य में 45 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं माना जा रहा है कि आने वाले समय में मरीजों की संख्या और भी बढ़ सकती है. इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने महाराष्ट्र मंत्रालय (Maharashtra Mantralaya) के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और आगंतुकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.
Google Community Mobility Report: गूगल ने लॉकडाउन के आंकड़े किए जारी, लोगों का सार्वजनिक जगहों पर जाना हुआ 77 प्रतिशत तक कम
Vandana Semwalगूगल की ओर से दुनियाभर के अलग-अलग देशों में इसके यूजर्स का मूवमेंट डेटा शेयर किया गया है, इसमें भारत भी शामिल है. इस डेटा में सामने आया है कि लोग इस लॉकडाउन को फॉलो कर रहे हैं.
Coronavirus: मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, हॉस्पिटल को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित
Rakesh Singhमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से राज्य का हाल बेहाल है. प्रदेश में इस महामारी की चपेट में अबतक 690 मरीज आ चुके हैं, वहीं 45 लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं. इसी बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित वॉकहार्ट अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर दिया गया है.
बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर बोले जेपी नड्डा- पार्टी कार्यकर्ता एक समय के भोजन का करें त्याग
Team Latestlyभारतीय जनता पार्टी (BJP) के 40वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत उतार चढ़ाव पार्टी ने देखे और मोदी जी के नेतृत्व में हम लोगों ने उत्कर्ष की अनुभूति की. उनके नेतृत्व में पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. उनका मंत्र गरीब कल्याण, उनकी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है. इस तरीके से पार्टी आगे बढ़ी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज विश्व कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है. लेकिन इस मुश्किल के घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से देश एवं दुनिया का प्रतिनिधित्व किया है, उसकी हर जगह सराहना हो रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कोरोना को देश से निकालने के लिए संकल्प ले चुके हैं.
चीन में कोरोना वायरस के 39 नये मामले आए सामने, बीजिंग पर लंबे समय तक हावी रहेगी महामारी
Bhashaबीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि चीन की राजधानी में संभवत: लंबे समय तक कोरोना वायरस महामारी हावी रहेगी. उन्होंने कहा कि शहर के बचाव एवं नियंत्रण कार्य को जल्द रोकने की कोई संभावना नहीं है.
कोरोना वायरस: कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से हुई डिस्चार्ज
Harshvardhan Pathakकनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत आई थी. जिसके बाद वो एक ऐसी पार्टी का हिस्सा बनी जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए थे. लेकिन जैसे ही पता चला कि कनिका कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं तो सभी के होश उड़ गए.
कोरोना से लड़ने के लिए अगले दो-तीन महीनों में देश को चाहिए 27 मिलियन N95 मास्क, 15 मिलियन PPEs, 50 हजार वेंटिलेटर: रिपोर्ट
Vandana Semwalरिपोर्ट के मुताबिक भारत को कोरोनो वायरस से निपटने के लिए आगामी 2-3 महीनों में 27 मिलियन N 95 मास्क, 15 मिलियन PPE, 1.6 मिलियन डायग्नोस्टिक किट और 50,000 वेंटिलेटर की आवश्यकता होगी.
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा- पता नहीं पिछली बार कब इतना लंबा ब्रेक ली थी
IANSमौजूदा विश्व चैंपियन भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा है कि वह टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक के लिए स्थगित होने की खबर सुनने के लिए मानसिक रूप से तैयार थी.
फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा भी कोरोना पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल में भर्ती
Team Latestlyशजा अपने माता-पिता और बहन जोया मोरानी के साथ रहती हैं. अब शजा के परिवार के बाकी सदस्यों का भी अब कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा.
देश में बढ़ता जा रहा है कोरोना का प्रकोप, COVID-19 के मरीजों की संख्या 4000, अब तक 109 की मौत
Manoj Pandeyदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है. जिसके जिसके पीछे मंशा थी कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आए. लेकिन परिणाम विपरीत आ रहे हैं. वैसे अन्य देश के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस इतना भयावह नहीं हुआ है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस से 109 लोगों की मौत हो चुकी है और 4000 से ज्यादा संक्रमण के शिकार हुए हैं. वहीं 292 ऐसे लोग भी हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. देशभर में कोरोना वायरस का असर अब भारत के हर राज्य में नजर आने लगा है.