लॉकडाउन के बीच CSK ने पुराना वीडियो शेयर कर दिया क्रिकेट फैंस को नायाब तोहफा, देखें धोनी-रैना की जबरदस्त हिटिंग

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया है. वहीं 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के अगले सीजन को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Nanrendra Modi) ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया है. वहीं 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल (IPL) के अगले सीजन को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने आगामी सीजन के लिए प्रैक्टिस सेशन की एक पुरानी वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है. इस वीडियो में चेन्नई की लगभग पूरी टीम आगामी सीजन के लिए प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है.

इस वीडियो में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टीम इंडिया से बाहर चल रहे मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) और फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) समेत कई खिलाड़ी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- आईपीएल शुरू नहीं होने से निराश सूर्यकुमार यादव ने कहा- मन से वानखेड़े और तन से घर में हूं

बता दें कि आगामी सीजन के लिए कई क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे हैं. इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, 'आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए.

पीटरसन ने स्टार स्पोटर्स क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, 'हम कहते हैं कि जुलाई-अगस्त शुरूआत है. वास्तव में मेरा मानना है कि आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए. मेरा मानना है कि यह क्रिकेट सीजन की शुरूआत है. दुनिया भर में हर एक खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए बेताब है.'

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड