मुख्य समाचार
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य गिरफ्तार
Bhashaउन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के निवासी मोहम्मद मुजफ्फर बेग (24) को देर रात चकरोई गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
ओडिशा में कोविड-19 के दो नये मामले, 10 मरीज ठीक हुए
Bhashaस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दो और व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और 10 मरीज ठीक हुए है।
Coronavirus: विदेश मंत्रालय ने दिया ICMR की रिपोर्ट का हवाला- लॉकडाउन न होता तो 15 अप्रैल तक होते 8.2 लाख केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- ऐसी कोई स्टडी नहीं
Vandana Semwalस्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है. आईसीएमआर ने ऐसी कोई स्टडी ही नहीं की है. लव अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा ऐसा कोई अध्ययन नहीं किया गया था.
अमिताभ बच्चन को हो रहा है अंधेपन डर, ब्लॉग में चिंता की जाहिर
IANSअपनी चिंता व्यक्त करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कहा, "ये आंखें धुंधली तस्वारें देख रही है. आंखों से दो चीजें नजर आ रही हैं और कुछ दिनों से मुझे महसूस हो रहा है कि अंधापन आने वाला है.पहले से शरीर में इतनी मेडिकल दिक्कतों के साथ एक समस्या शुरू होने वाली है.
पाकिस्तान ने एलओसी पर अग्रिम चौकियों, गांवों पर गोलाबारी की
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने किरनी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन तब किया है जब महज 12 घंटे पहले उसने नजदीक के बालाकोट तथा मेंढर सेक्टरों में भी भारी गोलीबारी की थी। इसमें एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
लॉकडाउन में मां से हाइड्रोपोनिक्स खेती सीख रहीं भूमि पेडनेकर
IANSअभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच अपनी मां सुमित्रा पेडनेकर से हाइड्रोपोनिक्स खेती का विज्ञान सीखने का फैसला किया है.
Coronavirus: लॉकडाउन के बीच शिखर धवन ने फिटनेस के लिए किया पोछा ट्रेनिंग, देखें वीडियो
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया है और लोगों से आह्वान किया है कि लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहें. देशवासी पीएम मोदी के इस निर्णय का पालन भी कर रहे हैं.
Sankashti Chaturthi April 2020: आज है गणेश संकष्टी चतुर्थी, ऐसे करें गणपति की शोडषोपचार पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी
Rajesh Srivastavआज संकष्टी के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए चौथ माता और भगवान श्रीगणेश जी की कथा सुनकर पूजा-अर्चना करती हैं. इसके पश्चात चद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात व्रत खोलती हैं. मान्यता है कि श्रीगणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी शोडषोपचार विधि से पूजा करने पर उपासकों की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
भारत में कोविड-19 मृतकों की संख्या 239 हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,447 हुई
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब भी 6,565 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 642 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति विदेश चला गया है।
डायरेक्टर हंसल मेहता ने 'मसकली 2.0' को बताया बकवास
IANSमेहता ने ट्वीट किया, "पुराने गानों का रीक्रिएशन रुक सकता है, अगर लगो उन्हें नकार दें. यूट्यूब पर पुराने गानों के खराब वर्जन की भरमार है और इसलिए संगीत कंपनियां इन्हें बना रही हैं. वीडियोज देखना बंद कर दें. इन गानों को सुनना बंद कर दें.
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहें डॉक्टर्स, पुलिस और बीएमसी अधिकारीयों का आमिर खान ने किया शुक्रिया अदा, ट्वीट करके ऐसी की तारीफ
Team Latestlyकोरोना के खिलाफ चल रही जंग में आमिर खान ने प्रशासन की तरफ से की जा रही कोशिशों के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है.
सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई की खाली सड़कों की तस्वीर साझा की
IANSबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भारत में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन के बारे में 'सुनने और समझने' के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है. सलमान ने गुरुवार की रात को ट्विटर पर मुंबई की खाली सड़कों और बंद पड़े कब्रिस्तान की तस्वीरें साझा की.
कोरोना वायरस: चीन में 46 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत
Bhashaचीन में कोरोना वारयस के 34 मामले ऐसे सामने आए जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।
कोरोना का डर या ईमानदारी? दिल्ली में सड़क पर गिरे नोटों को लोगों ने नहीं लगाया हाथ, पुलिस को दी जानकारी, जानें पूरी कहानी (Video)
Anita Ramदिल्ली के रोहिणी स्थित बुद्ध विहार में सड़क पर दो हजार के दो नोटों गिरे थे, लेकिन उन्हें किसी ने हाथ नहीं लगाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसे लोगों के बीच कोरोना का डर कहें या ईमानदारी, लेकिन यह सच है कि कोरोना के डर से लोगों ने रुपयों को हाथ नहीं लगाया, पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए नोटों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जरूर इकट्ठा हो गई.
दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले की संख्या एक लाख के पार हुई
Bhashaदुनिया भर में इस वायरस से अब तक 16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,00,661 तक पहुंच गई. इनमें से करीब 70 प्रतिशत लोगों की मौत यूरोप में हुई हैं. यूरोप में अब तक 70,245 लोगों की मौत हुई है.
अमेरिका में कोरोना वायरस से एक दिन में 2,100 से ज्यादा मौत : ‘जॉन्स हॉपकिन्स’ का आंकड़ा
Bhashaपूरे यूरोप और अमेरिका में फैलने से पहले पिछले साल दिसंबर में चीन में शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप ने वहां अब तक 3,339 लोगों की जान ली है और कुल 81,000 लोगों को संक्रमित किया है।
अगर चीन विकासशील देश होकर फायदा उठाता है तो अमेरिका को भी विकासशील बना दो : ट्रम्प
Bhashaट्रम्प ने कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन ने अविश्वसनीय रूप से हमारा और अन्य देशों का फायदा उठाया है। आप जानते हैं कि उन्हें विकासशील राष्ट्र माना जाता है। मैं कहता हूं कि ठीक है फिर हमें भी विकासशील देश ही बना दीजिए।’’
कोरोना वायरस का कहर: पिछले 24 घंटों में 1035 नए मामले- 40 की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 7447 हुई
Vandana Semwalखतरनाक कोरोना वायरस से भारत समेत पूरी दुनिया में तबाही मची है. भारत में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 1035 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,447 हो गई है.
बंद: सूरत में तोड़फोड़ करने पर 80 प्रवासी मजदूर हिरासत में लिये गए
Bhashaबंद की वजह से सूरत में सैकड़ों प्रवासी कामगार फंस गए हैं। इन लोगों ने शुक्रवार रात शहर के लक्साना इलाके में ठेलों और टायरों में आग लगा कर हंगामा किया।
कोविड-19 से निपटने की कोशिशों में महिलाओं पर मुख्य रूप से ध्यान दें: गुतारेस
Bhashaउन्होंने आशंका जताई कि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों की रक्षा की दिशा में पिछले कई दशकों में जो थोड़ी-बहुत प्रगति हुई, वह इस महामारी के कारण खतरे में है।