कोरोना वायरस: चीन में 46 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत

चीन में कोरोना वारयस के 34 मामले ऐसे सामने आए जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।

बीजिंग, 11 अप्रैल चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज किए हैं जिनमें चार घरेलू संक्रमण के मामले शामिल हैं।

चीन में कोरोना वारयस के 34 मामले ऐसे सामने आए जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।

चीन में इस वैश्विक महामारी से तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,339 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीनी मुख्यभूभाग में शुक्रवार तक विदेशों से आए संक्रमित लोगों की संख्या 1,183 दर्ज की गई। इनमें से 449 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 734 लोगों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 37 लोगों की हालत गंभीर है।

आयोग ने बताया कि देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को 81,953 हो गई जिनमें 1,089 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है, 77,525 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और 3,339 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

उसने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के कुल 46 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें से 42 लोग ऐसे हैं जो विदेश से आए हैं।

आयोग ने बताया कि चीन में घरेलू स्तर पर संक्रमण के चार नए मामले दर्ज किए गए।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 ऐसे मामले सामने आए जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।

चीन के हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में कोरोना वायरस को काबू करने के बाद नए मामलों की संख्या बढ़ने के बीच चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा कदमों पर कड़ी निगरानी रखे जाने का आदेश दिया।

चिनफिंग का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब चीन ने इस वैश्विक महामारी के खिलाफ दो महीने से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद हाल में काम और उत्पादन आरंभ किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड