जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के निवासी मोहम्मद मुजफ्फर बेग (24) को देर रात चकरोई गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

जम्मू, 11 अप्रैल जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कथित सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के निवासी मोहम्मद मुजफ्फर बेग (24) को देर रात चकरोई गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घर के मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के पास से अपराध साबित करने वाले दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में उसके जैश के आतंकवादियों के साथ संबंध होने का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि वह उसका स्थायी सक्रिय सदस्य है और उसके खुलासे से कुछ और आतंकवादियों की गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू