मुख्य समाचार
लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के बारे में न्यायालय ने केन्द्र के रूख पर गौर किया, याचिका का निबटारा
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बीर आर गवई की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंन्सिग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई के दौरान सालिसीटर जनरल तुषार मेहता का बयान दर्ज किया। मेहता ने याचिका में उठाये गये मुद्दों पर केन्द्र द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में पीठ को जानकारी दी।
Covid-19: प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन, भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Bhashaपुलिस ने एक व्यक्ति को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भ्रामक संदेश पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि इन संदेशों के कारण मंगलवार को बांद्रा में रेलवे स्टेशन के पास बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर एकत्र हो गए थे.
थाईलैंड में रहने को मजबूर सजन प्रकाश को मिला चोट से उबरने का अतिरिक्त समय
Bhashaसजन तैराकी प्रतियोगिताओं की तैयारी के सिलसिले में फरवरी में फुकेट गये थे। उन्हें ओलंपिक के लिये ‘ए’ क्वालीफाईंग मानदंड हासिल करने की उम्मीद थी लेकिन देश में लॉकडाउन के कारण वह स्वदेश नहीं लौट पाये।
केंद्र सरकार ने स्वास्थ्यकर्मीयों को बताया ‘योद्धा’, कहा- इनकी शिकायतों के समाधान हेतु हेल्पलाइन बनायेंगे
Bhashaकेन्द्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि हमारे स्वास्थ्यकर्मी ‘कोरोना योद्धा’ हैं और उनके वेतन में कटौती, भुगतान में विलंब, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता या किराये के मकान से बेदखल किये जाने जैसी शिकायतों के समाधान के लिये उन्हें हेल्पलाइन मुहैया करायी जायेगी.
लाकडाउन में काल सेंटर के जरिये लोगों की मदद कर रही है आईडब्ल्यूएल विजेता टीम की कोच
Bhashaप्रिया कन्नूर में उसी हेल्पलाइन केंद्र से जुड़ी हैं जिसके साथ भारत और जमशेदपुर एफसी के फुटबालर सीके विनीत काम कर रहे हैं।
कोरोना वायरस: पाबंदियों के दूसरे चरण में कृषि, सहायक गतिविधियों की अनुमति
Bhashaबगानों में श्रमिकों की ज्यादा से ज्यादा आधी संख्या के साथ काम चलाने को कहा गया है।
उच्च न्यायालय ने तस्करी मामले में हिरासत आदेश को चुनौती दिये जाने पर केंद्र, डीआरआई से जवाब मांगा
Bhashaन्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों से 23 अप्रैल को या इससे पहले अपने जवाब दाखिल करने को कहा है।
महाराष्ट्र: लॉकडाउन के नियम तोड़ने वालों के चित्र सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस दे रही सजा
Bhashaएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से शुरू की गई इस कार्रवाई में अब तक 40 से अधिक व्यक्तियों को दंडित किया जा चुका है।
तमिलनाडु में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरत रही पुलिस और नगर निकाय
Bhashaपुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन के लगभग 1,84,748 मामले सामने आए हैं और उन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हाकी इंडिया ने घरेलू टूर्नामेंट को नया रूप दिया
Bhashaअब राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अगले साल से नये प्रारूप में दिखायी देगी।
तबलीगी जमात नेता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Bhashaपुलिस के अनुसार इस घातक बीमारी को काबू करने के लिए सामाजिक दूरी संबंधी केंद्र के दिशानिर्देशों के बाद भी मौलाना साद ने पिछले महीने निज़ामुद्दीन मरकज़ में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था।
कोविड-19 के कारण दुनिया भर में लागू यात्रा प्रतिबंधों के चलते पंजाब में फंस गए कई NRI भारतीय
Bhashaअमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोप में रह रहे कई अनिवासी भारतीय अपने परिवार और मित्रों से मिलने के लिए पंजाब आए लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया भर में लागू यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं जा पाए. इन लोगों को न चाहते हुए भी अपने करीबियों के यहां रुकना पड़ रहा है.
उत्तर प्रदेश: COVID- से संक्रमित व्यक्ति को लेने पहुंची मेडिकल टीम पर मुरादाबाद में जानलेवा हमला, CM योगी ने कहा NSA के तहत की जाएगी कार्रवाई
Manoj Pandeyकोरोना वायरस का प्रकोप देश में ज्यादा न बढ़े इसलिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ पुलिस और मेडिकल स्टाफ दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बिना मेहनत कर रही है. लेकिन कुछ जगहों पर दुर्व्यवहार तो कई जगहों पर इनपर हमला किया जा रहा है. इनकी गलती मात्र इतनी है कि वे लोगों की जान बचाने और उन्हें नियमों का पालन करने को कह रहे हैं. उत्तर प्रदेश से एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां मुरादाबाद (Moradabad) में जब मेडिकल टीम COVID19 से संक्रमित एक व्यक्ति को लेने पहुंची, तो उसी वक्त मेडिकल टीम और पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस अचानक हुए हमले में मेडिकल टीम के कुछ लोग घायल हो गए. वहीं एम्बुलेंस (Ambulance) को भी उन लोगों ने तोड़ दिया. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई है.
IPL 2020: आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए किया गया स्थगित, बीसीसीआई ने की पुष्टि
Rakesh Singhविश्वभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है. देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल को भी बुधवार यानि आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 117 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 2,801 हुई
Subhash Yadavनई दिल्ली: कोविड-19 महामारी का कोहराम देश में बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस रोजाना लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. कोरोना के बढ़ते हुए मामलो के मद्देनजर ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन को बढाकर 3 मई तक कर दिया है. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 117 नए लोगों की पुष्टि हुई है. इन आंकड़ों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2,801 पहुंच गई है. कोविड-19 के जो नए केस आए हैं उनमें मुंबई से 66 और पुणे से 44 का समावेश है.
स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में आयोजित वैश्विक वर्चुअल कार्यक्रम का हिस्सा होंगे शाहरुख खान
Bhashaशाहरुख ने ट्विटर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय पैरोकार संगठन ‘‘ग्लोबल सिटिजन’’ द्वारा आयोजित किए जा रहे वर्चुअल कॉन्सर्ट ‘‘वन वर्ल्ड : टूगेदर एट होम’’ का हिस्सा होने की जानकारी दी।
करीम मोरानी ने बताया कोरोना के चलते अब कैसा है उनका हाल, अस्पताल में एडमिट है प्रोड्यूसर
Team Latestlyकरीम मोरानी ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां कोरोना का इलाज करा कर घर लौट चुकी हैं. लेकिन अब वो आइसोलेशन में हैं. वो अपने कमरें में रह रहीं है.
Coronavirus: ऋतिक रोशन ने संकट की घड़ी में मीडिया फोटोग्राफर्स के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
Aarti Shejvalkarबॉलीवुड के प्रसिद्ध फोटोग्राफर विरल भयानि ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन का अभिवादन किया हैं. बॉलीवुड स्टार ऋतिक सामने से आगे आए और उन्होंने गुप्त दान कर मेरी सहायता की.
अतीत के प्रदर्शन का डाटाबेस तैयार करके ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी कर रहे हैं: अश्विनी
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और 20 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हुए है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में बैडमिंटन सहित खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं।
VIDEO: कोरोना वायरस प्रकोप के बीच असम में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ चली तेज हवाएं
Anita Ramकोरोना वायरस के प्रकोप के बीच असम में मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. गुवाहाटी में गर्मी और उमस के बीच अचानक से मौसम बदल गया और यहां धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाओं की बयार चलने लगी. राज्य में अचानक से मौसम बदलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.