मुख्य समाचार
नीतीश ने वर्ग 9 एवं 10 के लिये ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया
Bhashaसभी जिलों के डीएम, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमण्डलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक एवं उपमहानिरीक्षक से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीतीश ने वर्ग 9 एवं 10 के लिये ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का शनिवार को निर्देश दिया।
छत्तीसगढ़ दक्षिण कोरिया की कंपनी से खरीदेगा 75 हजार त्वरित जांच किट
Bhashaस्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित जांच किट को मान्यता प्राप्त कंपनी से अच्छी दरों में लेने में सफलता प्राप्त की है। 337 रूपए प्रति टेस्ट किट के हिसाब से इसकी खरीदी की जाएगी इसमें 12 फीसदी जीएसटी भी लगेगा।
पाकिस्तानी अभिनेत्री निशा जिंदल बनकर इंजीनियरिंग का छात्र चलाता था फर्जी फेसबुक अकाउंट, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nizamuddin Shaikhछत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जो फेसबुक पर पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री समेत करीब 8 महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर चैट करता था. गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि पुजार है जो कबीर नगर का रहने वाला है.
दिल्ली में डॉक्टर ने की आत्महत्या, आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज
Bhashaदक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में एक चिकित्सक ने शनिवार सुबह कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उसने इसके लिये सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए यह कदम उठाया। इसके बाद, पुलिस ने विधायक के खिलाफ जबरन धन वसूली और आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.
डॉक्टर ने की आत्महत्या, आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
Bhashaहालांकि, जरवाल ने कहा कि वह निर्दोष हैं और जांच का सामने करने के लिये तैयार हैं।
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 86 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना शहर के खाजपुरा इलाके की रहने वाली एक महिला :32: के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
पाकिस्तान में कोविड-19 संक्रमण के 622 नए मामले सामने आए
Bhashaप्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को आगाह किया है कि अगले महीने के मध्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं, जिससे सरकार के सामने चुनौती खड़ी हो जायेगी ।
चंडीगढ़ में बाहर से आने वालों को 14 दिन के लिये पृथकवास में भेजा जायेगा : अधिकारी
Bhashaअधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में संवेदनशील घोषित किया गया है। यह हरियाणा एवं पंजाब की संयुक्त राजधानी है ।
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़कर हुए1,893, इस रोग से अबतक 43 मरीजों की मौत
Bhashaअधिकारियों के अनुसार अबतक 45 मरीजों की मौत हुई है, उनमें 24 मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे जो कुल संख्या के 55 फीसद से अधिक है।
Coronavirus: बिहार के पटना में एक और कोरोना पॉजिटिव, कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हुई
IANSबिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार वढ़ रही है. इस बीच, पटना में एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 86 तक पहुंच गई. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को राजधानी पटना के खजपुरा इलाके की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। इस महिला के यात्रा इतिहास का पता लगाया जा रहा है.
राशिफल 19 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
Subhash Yadav19 अप्रैल 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
कोविड-19 का ग्राफ तय करेगा हरियाणा में लॉकडाउन की तकदीर: खट्टर
Bhashaउन्होंने एक ट्वीट में यह टिप्पणी की । उन्होंने कहा, ‘‘ 20 अप्रैल के बाद ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी लेकिन रेड जोन एवं नियंत्रण वाले क्षेत्रों में सामने आये पिछले मामले से 14 दिनों तक किसी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’
रक्षा पीएसयू, आयुध निर्माणी बोर्ड ने तेज की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई
Bhashaअधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा उत्पादन विभाग के इन महत्वपूर्ण संस्थानों ने महामारी के संकट से देश को उबारने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
नौसैना की पश्चिमी कमान में 26 नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी संक्रमित नौसैनिक साजो-सामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे के आवासीय ब्लॉक में ठहरे हुए थे जो मुख्य नौसैन्य डॉकयार्ड से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है। इन नाविकों का नौसेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोरोना के तेलंगाना में 43 नए मामले आए सामने, पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 605 हुई : 18 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
Laxmi Pandeyदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 13 हजार 835 हो चुकी है. आपको बता दें कि इस महामारी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य प्रभावित है, यहां कोरोना मरीजों की संख्या 3200 के पार पहुंच गया है. दुनिया भर में कोरोना से 2,240,768 लोग संक्रमित है, जबकि इस महामारी से अब तक 153,871 की मौत हो चुकी है.
घर लौटना चाह रहे प्रवासी शिल्पकार ने गुजरात के मंदिर में अपनी जीभ काटी
Bhashaहालांकि, पुलिस ने उन खबरों से इंकार किया है कि शिल्पकार ने मंदिर में देवी को ‘‘चढ़ावा’’ चढ़ाने के लिये अपनी जीभ काटी।
कोविड-19: उत्तराखंड में पांच नए मामले सामने आए, सेना की अधिकारी और नौ महीने का शिशु भी संक्रमित
Bhashaउन्होंने कहा कि दोनों के शुक्रवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
कोरोना का कहर: मध्य प्रदेश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 1402 हुई
IANSमध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 14 सौ को पार कर गया. शनिवार का दिन इस मायने में अहम रहा कि एक भी कोरोना पीड़ित मरीज की मौत नहीं हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की रात को जारी बुलेटिन के अनुसार, मरीजों की संख्या 1402 हो गई है. इंदौर अब भी मरीजों की संख्या में मामले में अव्वल बना हुआ है. यहां मरीजों की संख्या 891 हो गई है.
कोविड-19: आईसीएमआर ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों पर शुरू किया अध्ययन
Bhashaआईसीएमआर में महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग विभाग के प्रमुख रमन गंगाखेड़कर ने कहा कि आईसीएमआर ने एचसीक्यू के दुष्प्रभावों पर एक अध्ययन शुरू किया है जिसमें एचसीक्यू लेने वाले कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में अवैध शराब की 1,2000 बोतलें जब्त
Bhashaझज्जर में पुलिस को जानकारी मिली थी कि आवश्यक खाद्य सामग्रियों के ट्रक में शराब की तस्करी की जा रही है।