बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 86 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना शहर के खाजपुरा इलाके की रहने वाली एक महिला :32: के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जमात

पटना, 18 अप्रैल पटना जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक मामला आने के साथ ही राज्य में शनिवार को वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 86 हो गयी है। वहीं राज्य में अभी तक दो लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना शहर के खाजपुरा इलाके की रहने वाली एक महिला :32: के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर शुक्रवार को पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। महिला ने देश/विदेश की यात्रा नहीं की थी, ऐसे में उसके स्थानीय स्तर पर संक्रमित होने की आशंका है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोविड-19 के मरीज मुंगेर जिला निवासी एक व्यक्ति की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गयी थी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगूसराय में 9, नालंदा एवं पटना में 7—7, गया में 5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक—एक मामले सामने आए हैं।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 लोगों के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अबतक 10130 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 42 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड