रक्षा पीएसयू, आयुध निर्माणी बोर्ड ने तेज की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई

अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा उत्पादन विभाग के इन महत्वपूर्ण संस्थानों ने महामारी के संकट से देश को उबारने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

जमात

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों और आयुध निर्माणी बोर्ड जैसी इकाइयों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है जो व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) से लेकर वेंटिलेटरों के प्रारूप तक बनाने का काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा उत्पादन विभाग के इन महत्वपूर्ण संस्थानों ने महामारी के संकट से देश को उबारने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), बेंगलुरु ने आईसीयू में तीन बिस्तरों के साथ एक पृथक वार्ड केंद्र और वार्डों में 30 बिस्तर स्थापित किए हैं।

एचएएल के के प्रतिष्ठान में 93 लोग आ सकते हैं। इसने बेंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों को 25 पीपीई भी वितरित किए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और आयुध निर्माणी बोर्ड ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में नागरिक प्रशासन की मदद की है।

भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड (बीईएल) भी स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 30 हजार वेंटिलेटरों के निर्माण और आपूर्ति के लिए आगे आई है जिनका डिजाइन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने तैयार किया है।

भारत डायनामिक्स लिमिटेड भी कोरोना वायरस से निपटने में देश की लड़ाई में मदद कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा