मुख्य समाचार

ट्रंप ने दी चीन के साथ व्यापार समझौते को समाप्त करने की धमकी

Bhasha

उन्होंने कोरोना वायरस पर नयी जानकारियां देने के लिये होने वाले नियमित दैनिक व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि चीन ने समझौते के प्रावधानों का सम्मान नहीं किया तो वह उसके साथ हुए व्यापार समझौते को समाप्त कर देंगे।

आईटीबीपी ने दो हजार पीपीई किट, मास्क सीआईएसएफ की दिल्ली मेट्रो इकाई को दिए

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी ने हरियाणा के सोनीपत जिले के सबोली में अपने शिविर में एक विशेष केंद्र स्थापित किया है जहां पीपीई और मास्क तैयार किए जाते हैं। इन मास्क और पीपीई का इस्तेमाल महामारी से निपटने के लिए तैनात उसके जवान तथा संगठन करते हैं।

विराट कोहली ने कहा- शांत रहना, धैर्य रखना अनुष्का से सीखा

IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि जब से पत्नी अनुष्का शर्मा उनके जीवन में आई हैं तब से वह शांत रहना और धैर्य बनाए रखना सीख गए हैं. यह दोनों 2013 में मिले थे और 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे.

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 800 के पार

Bhasha

कोविड-19 संबंधी नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई और पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से ठीक हुए 24 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

मई में बहाल हो सकते हैं जर्मन फुटबाल बुंडेस्लिगा के मैच, विरोध जारी

Bhasha

इसके साथ ही यह यूरोप की पहली लीग हो जायेगी जिसके मैच बहाल होंगे । जर्मनी में सार्वजनिक रूप से लोगों के एकत्र होने पर 31 अगस्त तक प्रतिबंध है लेकिन ये मैच दर्शकों के बिना कराये जायेंगे ।

विरोध प्रदर्शन वापस लेने के आईएमए के फैसले का स्वास्थ्य मंत्री ने स्वागत किया

Bhasha

आईएमए ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी अभियान में अग्रिम पंक्ति के योद्धा के रूप में कार्यरत चिकित्सा कर्मियों पर देश के विभिन्न भागों में हुए हमलों की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

शाह से बातचीत के बाद आईएमए ने अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस लिया

Bhasha

डॉक्टरों की यह संस्था मांग कर रही है कि ऐसे समय जब स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं, उनपर बढ़त हमलों से उनकी रक्षा करने के लिए केंद्र एक कानून लेकर आए।

कोरोना का प्रकोप: मुंबई के भाटिया अस्पताल में डॉक्‍टर समेत छह लोग COVID-19 से संक्रमित

Manoj Pandey

जानलेवा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तमाम देशों में सरकारें लॉकडाउन का सहारा ले रही हैं. कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र (Maharashtra) में देखा जा रहा है. जहां मरीजों को संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. कोरोना वायरस की चपेट में सबसे अधिक मरीज मुंबई में हैं. कोरोना वायरस के कारण पुलिसकर्मी, मेडिकल टीम में डॉक्टर, नर्स, पत्रकार समेत कई ऐसे लोग शामिल हैं जो इस बीमारी के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई से एक निराशाजनक खबर सामने आई है. जहां के भाटिया अस्पताल (Bhatia Hospital) के एक डॉक्टर समेत 6 स्टाफ के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिन्हें निगरानी में रखा गया है.

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर कोविड-19 से संबंधित अपराधों को लेकर मामला दर्ज

Bhasha

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि रवि सीनाथाम्बी सुब्रमण्यम पर आठ आरोप लगाए गए, जिनमें आपराधिक धमकी, सरकारी कर्मचारी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना और कोविड-19 (अस्थायी उपाय) (नियंत्रण आदेश) अधिनियम 2020 के तहत आने वाले अपराध शामिल हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद राजस्थान सरकार भी राज्य के पत्रकारों का कराएगी कोरोना का टेस्ट: स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा

Nizamuddin Shaikh

बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई में करीब 171 पत्रकरों का कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया. जिस टेस्ट में 53 पत्रकार कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया. पाए गए. जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार इन सभी पत्रकरों को मुंबई के गोरेगांव के एक होटल में सभी क्वारंटाइन न किया है. तो वहीं मंगलवार को चेन्नई में एक चैनल के 25 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकले.

कोरोना का कहर: राजस्थान में कोविड-19 के 133 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 1868 पहुंची

Team Latestly

कोरोना वायरस का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 के मामलो से इतना तो तय है कि इस वायरस से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है. कोरोना से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का बढाकर 3 मई तक पीएम नरेंद्र मोदी ने किया हुआ है. इसी बीच राजस्थान में कोरोना के 133 नए केस सामने आए हैं.

‘चीनी दुष्प्रचार’ का साधन बन गया है डब्ल्यूएचओ :अमेरिका

Bhasha

ट्रंप ने हाल ही में डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली अमेरिकी धनराशि पर रोक लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली इस संस्था पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान ‘चीन-केंद्रित’ होने का आरोप लगाया।

राजस्थान में कोविड-19 के खिलाफ उठाए गए कदमों से केंद्रीय दल संतुष्ट : स्वास्थ्य मंत्री

Bhasha

शर्मा ने यह भी कहा कि राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए केंद्र की ओर से पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Lockdown Diaries: लॉकडाउन के दौरान धर्मेंद्र कर रहे हैं अपने फार्महाउस पर खेती, देखें Video

IANS

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कोरोना वायरस महामारी से देशव्यापी बंद के बीच लोनावला के पास अपने फार्म में समय बिता रहे हैं. जुताई से लेकर फल तोड़ने तक, धर्मेंद्र यह सब आजमा रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ खेत में अपने व्यस्त दिनों की झलक भी लगातार शेयर कर रहे हैं.

बंगाल के बदुरिया में राहत सामग्री को लेकर झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल

Bhasha

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर में सामने आया कोरोना वायरस का दूसरा मामला

Bhasha

यहां पहला मामला सोमवार को सामने आया था।

कोरोना और गरीबी के विरुद्ध संघर्ष में प्रदेश सरकार को कुछ सफलता भी मिल रही है: हेमन्त सोरेन

Bhasha

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए जहां हम जांच केंद्रों की संख्या बढ़ा रहें हैं वहीं हम अब रैपिड टेस्ट किट एवं पुल टेस्टिंग के माध्यम से और भी तेजी से बड़ी संख्या में जांच करेंगे ।

ओएनजीसी ने कच्चे तेल की गिरती कीमतों के मद्देनजर सरकार से उपकर, रॉयल्टी माफ करने की मांग की

Bhasha

कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें दो दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर पर आ गयी हैं। यह एक ओर उपभोक्ताओं के लिये अच्छी खबर है लेकिन तेल एवं गैस उत्पादकों पर इसके कारण भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

फिल्म 'चेक दे इंडियन' की तरह ही अपनी टीम KKR को भाषण देते हैं शाहरुख खान? जानें

IANS

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उन्होंने अपनी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम को कभी भी 'चक दे! इंडिया' का सबक नहीं दिया है. केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान, फिल्म में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की अपनी भूमिका का जिक्र कर रहे थे.

Lockdown: भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने किया जरुरतमंदों को बांटा राशन

IANS

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अंजना सिंह ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण किया और लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर कोरोना संक्रमण से बचने की अपील की. फिल्म अभिनेत्री ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से दो सौ से भी अधिक परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया.

Categories