मुख्य समाचार
अमेरिका दूसरे देशों को बता रहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन में हुई: पोम्पियो
Bhashaउन्होंने कहा कि वायरस कहां से आया यह समझाने की जिम्मेदारी चीन की है। उन्होंने बेन शापिरो शो में शुक्रवार को कहा कि चीन को दिसंबर 2019 से वायरस के बारे में पता था।
फ्रांस में COVID-19 से मरने वालों की संख्या हुई 22 हजार 245, बढ़ते मामलों में दैनिक आधार पर 1.8 प्रतिशत की हुई वृद्धि
IANSफ्रांस में कोरोनो वायरस के कारण और 389 मौतें दर्ज की गई हैं. इन आंकड़ों के साथ देश में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 22,245 हो गई है, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली और स्पेन के बाद दुनिया का चौथा सर्वाधिक आंकड़ा है. अस्पताल में भर्ती होने के आंकड़ों ने धीमी और स्थिर गिरावट की सूचना दी है, जिससे देखभाल करने वालों को राहत मिली है.
कोरोना वायरस: कानपुर में सामने आए 37 नए मामले
Bhashaमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक शुक्ला ने बताया कि कानपुर में शुक्रवार सुबह छह नए मामले सामने आए थे। इसके बाद, केवल दस घंटे में शाम तक 31 और नये मामले सामने आ गये, जिससे जिले में कुल मामले बढ़कर 144 हो गये।
एफडीए ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी
Bhashaगौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा था कि कोविड-19 के उपचार में यह दवा लाभदायक है।
मनमोहन ने सरकारी कर्मचारियों और सैनिकों के भत्ते काटने को लेकर सरकार पर निशाना साधा
Bhashaकांग्रेस की ओर से जारी पार्टी के सलाहकार समूह की बैठक के वीडियो के मुताबिक सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस को इस वक्त इन सरकारी कर्मचारियों और सैनिकों के साथ खड़े रहना है।
महाराष्ट्र: मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन में NSTI ने लगाया खास हैंड वाशिंग मशीन, नल खोलने के लिए हाथों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं
Anita Ramउद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान यानी एनएसटीआई ने मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन में हाथ धोने की एक मशीन विकसित और स्थापित की है. इस मशीन की खासियत है कि इसमें लगे नल को खोलने के लिए हाथों के उपयोग की आवश्यकता नहीं है और बिना नल को छुए ही हाथों को धोया जा सकता है.
आज है 'विश्व मलेरिया दिवस', जाने क्या है कारण और लक्षण! कैसे फैलती है यह जानलेवा बीमारी!
IANSसंपूर्ण दुनिया में आज के दिन यानी 25 अप्रैल को ‘विश्व मलेरिया दिवस’ मनाया जाता है. यह जानलेवा संक्रामक बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है. मलेरिया ग्रस्त मरीज का अगर सही समय पर उचित इलाज नहीं करवाया जाये तो यह जीवनघाती भी हो सकती है.
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रखा रोजा, सेल्फी शेयर कर सभी को दी रमजान की बधाई
Team Latestlyहिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप के सेल्फी पोस्ट करते हुए सभी को रमजान की बधाई दी.
कोविड-19 : निक्की हेली ने ‘साम्यवादी चीन को रोको’ अभियान शुरू किया
Bhashaउन्होंने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कराने का अभियान शुरू किया है जिसमें अमेरिकी संसद से इस मामले पर प्रतिक्रिया देने की अपील की गई है।
कोविड-19 के कारण अब तक 775 की मौत, संक्रमितों की संख्या 24,506 हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 18,668 है जबकि 5,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।
दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की एक चौथाई संख्या अमेरिका में
Bhashaनवंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में 1,95,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
कोविड-19: 72 चिकित्सकीय परीक्षण जारी, 211 परीक्षण योजना चरण में: एफडीए
Bhasha‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफडीए) के आयुक्त स्टीफन एम हान ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस की दवा और टीका खोजने का काम चालू है और एफटीआई ने टीके संबंधी परीक्षणों के लिए दो कंपनियों को अधिकृत किया है।
गृह मंत्रालय ने COVID-19 को लेकर जताई चिंता, कहा- अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, चेन्नई में स्थिति खास तौर पर गंभीर
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आकलन ऐसे दिन किया है, जब अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि यदि मामलों के दुगुनी होने की मौजूदा चार दिनों की अवधि वाली दर जारी रहती है, तो गुजरात के इस शहर में कोविड-19 के मरीजों की संख्या मई के अंत तक बढ़ कर आठ लाख हो सकती है अब तक अहमदाबाद शहर में 1,638 मामले सामने आये हैं जो गुजरात में सर्वाधिक है। राज्य में संक्रमण के 2,800 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों की संख्या 57 हुई, 56 नये मरीज
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि शहर में पिछले तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 75 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
Ramzan 2020: माह-ए-रमजान के पहले दिन लोगों ने घरों में नमाज और सहरी की रस्म अदा की, लॉकडाउन के चलते दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में दिखा सन्नाटा
Anita Ramआज से रमजान महीने की शुरुआत हो गई है. राजधानी दिल्ली में इस्लाम धर्म के लोगों ने अपने घरों में नमाज पढ़ी और परिवार के साथ सहरी की रस्म अदा कर रोजे की शुरुआत की. कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते जामा मस्जिद का इलाका वीरान नजर आ रहा है, क्योंकि लोग अपने घरों में रहकर नमाज अदा कर रहे हैं और रमजान की सारी रस्में अदा कर रहे हैं.
अमेरिका के 18 नौसैनिक COVID-19 से संक्रमित, नाविक US नेवी डिस्ट्रॉयर पर थे तैनत
IANSअमेरिका के 18 नौसैनिकों कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. स्थानिय मीडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी नाविक यूएस नेवी डिस्ट्रॉयर पर तैनत थे. समुद्र में कोरोनावायरस के प्रकोप से संबंधित अमेरिकी नौसेना के पोत से सामने आई यह दूसरी घटना है. हालांकि, उनमें से अधिकांश बंदरगाह में ही खड़े हैं.
Arijit Singh Birthday: अपनी रूहानी आवाज के दम अरिजीत सिंह कर रहें हैं बॉलीवुड पर राज, देखिए उनके 5 सबसे पॉपुलर गानें
Team Latestlyवैसे अरिजीत का विवादों से भी कई बार सामना हुआ. लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा हुआ सलमान खान के साथ. एक समारोह में सलमान से उन्होंने पंगा ले लिया. तब से आज तक दोनों के बीच बात नहीं जम पाई है.
Coronavirus in India: देश में 24 हजार के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 775 की मौत
Vandana Semwalदेश में कोरोना वायरस से अब तक 24,506 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 18,668 सक्रिय हैं, 5,063 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है और 775 लोगों की मौत हो गई है.
राजधानी दिल्ली में COVID-19 के मरीजों की संख्या 2500 के पार, 136 नए मामले आए सामने
Bhashaदिल्ली में कोरोना वायरस के मामले शुक्रवार को 2500 के पार चले गये जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के चार रोगियों पर किए गए प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे काफी उत्साहजनक हैं जिससे कोरोना वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए उम्मीद की किरण नजर आई है.
नोएडा में एक अध्यापिका ने आत्महत्या की
Bhashaपुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी।