कोविड-19 के कारण अब तक 775 की मौत, संक्रमितों की संख्या 24,506 हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 18,668 है जबकि 5,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल देश में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 775 हो गई और संक्रमितों की संख्या 24,506 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 18,668 है जबकि 5,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।

संक्रमित लोगों की कुल संख्या में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शुक्रवार शाम से लेकर अब तक 52 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 18 लोगों की महाराष्ट्र में, 15 की गुजरात, नौ की मध्य प्रदेश, तीन-तीन लोगों की दिल्ली और पश्चिम बंगाल, दो लोगों की तमिलनाडु और एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में हुई।

इस संक्रामक रोग से अब तक कुल 775 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे अधिक 301 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 127, मध्य प्रदेश में 92, दिल्ली में 53, आंध्र प्रदेश में 29, राजस्थान में 27 और तेलंगाना में 26 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में संक्रमण से 25 लोगों की, तमिलनाडु में 22 जबकि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 18-18 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में अभी तक 17 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से पांच लोगों ने जान गंवाई जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन लोगों ने जान गंवाई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बिहार में दो लोगों की मौत हुई जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

हालांकि शुक्रवार शाम को विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पीटीआई- की तालिका के अनुसार देश में 778 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\