मुख्य समाचार

सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र कुमार का निधन

Bhasha

सूत्रों ने बताया कि कुमार (47) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पाल ले जाया गया लेकिन तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 1000 के पार, 61 नए मामले आए सामने

Bhasha

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 1,016 पर पहुंच गई. बुलेटिन में कहा गया है कि दो जिलों में कोविड-19 से एक-एक और व्यक्ति की मौत हुई है. उत्तर तटीय जिले श्रीकाकुलम में पहली बार शनिवार को तीन मामलों की पुष्टि हुई.

तीन घंटे सड़क पर ही घूमते रहे कोरोना वायरस से संक्रमित 70 मरीज

Bhasha

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्र पाल सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजकुमार को इस बारे में बताया।

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी में कटौती के फैसले का किया विरोध

IANS

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) की बढ़ोतरी में कटौती के फैसले का विरोध किया. सिंह ने कहा कि उन्होंने नहीं लगता कि इस समय में कटौती आवश्यक है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मैं देख रहा हूं कि समस्या यह है कि आप एक ही समय में अपने सेंट्रल विस्टा का निर्माण कर रहे हैं.

करण जौहर का नया हेयर स्टाइल वरुण धवन को आया पसंद, देखें वीडियो

Aarti Shejvalkar

इन दिनों कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने घर पर ही मौजूद है. इसी बीच वरुण धवन ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ बातचीत की. इसी दौरान करण का न्यू लुक सामने आया. करण का यह नया लुक वरुण धवन को बेहद भा गया है.

संत करीब नगर में एक ही परिवार के 18 सदस्य और 1 अन्य व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित

Bhasha

संत कबीर नगर जिले में एक ही परिवार के 18 सदस्यों सहित 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इन 19 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि शुक्रवार देर रात हुई.

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बने

Bhasha

देश की भ्रष्टाचार रोधी सर्वोच्च संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के प्रमुख का पद के. वी. चौधरी का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले साल जून से रिक्त था।

MHA Clarifies on Midnight Order: शराब, तंबाकू, सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध जारी, ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की डिलवरी करने की इजाजत, हॉटस्पॉट्स/ कंटेनमेंट जोन में कोई रियायत नहीं, यहां पढ़ें पूरा क्लेरीफिकेशन

Vandana Semwal

नई गाइडलाइन में बताया, "ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा बिक्री केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए ही जारी रहेगी. शराब और अन्य वस्तुओं अभी भी प्रतबंधित है. इसके अलावा हॉटस्पॉट्स और कंटेनमेंट जोन में कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं है.

Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 394 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 6817 हुई, अब तक 301 लोगों की मौत

Anita Ram

महाराष्ट्र सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 394 नए सकारात्मक मामले सामने आए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत की खबर है. नए मामलों के साथ राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 6817 हो गई है, जबकि अब तक कोविड-19 की चपेट में आने से 301 लोगों की मौत हो चुकी है.

रामायण में राम बने अरुण गोविल का छलका दर्द, कहा- आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया कोई सम्मान

Harshvardhan Pathak

अरुण गोविल ने रामराज्य बनाने के सवाल पर कहा कि हम सबने शुरुआत तो कर दी है रामराज्य की सही परिभाषा समझने की. यदि हम राम जी के व्यक्तित्व के तीन गुण - संकल्प, संयम और मर्यादा को अपना लें तो हम सब अपने देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं.

ग्रमीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल के अलावा सभी दुकानों को खोलने की इजाजत: गृह मंत्रालय

IANS

देश भर में बंदी के बीच कुछ गैर जरूरी सामानों की दुकान आज से खुल रही हैं. शनिवार को गृह मंत्रालय के एक और स्पष्टीकरण में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है. हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र में शॉपिंग मॉल्स में जो दुकानें हैं वो नहीं खुलेंगी.

लॉकडाउन का एक माह गुजर जाने के बाद लोगों की बेचैनी एवं चिंता बढ़ी

Bhasha

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 24 मार्च शाम को देशव्यापी बंद की घोषणा के एक दिन बाद से भारत में लॉकडाउन लागू है। उसके बाद से अब तक गुजरे दिनों में, 1.3 अरब भारतीय, केंद्रीय स्थानों और दूरस्थ कोनों में बसे अमीर और गरीब, सभी ने दुनिया भर में फैली महामारी के डर का सामना किया है।

श्रीलंका सोमवार से हटा रहा है देशव्यापी कर्फ्यू

Bhasha

पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे। श्रीलंका के नौसैन्य प्रतिष्ठान में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

सोहा अली खान फॅमिली के साथ बिता रहीं है क्वालिटी टाइम, कहा- लॉकडाउन परिवार को करीब लेकर आया

IANS

अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि लॉकडाउन ने उन्हें उनके परिवार के करीब ला दिया है. अभिनेत्री का कहना है कि वह पति व अभिनेता कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ दिलचस्प गतिविधियां करने की कोशिश करती रहती हैं. अपने आहार में विटामिन ई को शामिल करना सुनिश्चित करें, क्योंकि यह एंटी-एजिंग गुणों से भरा होता है और त्वचा के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है.

लॉकडाउन : भगवान जगन्नाथ की चंदन जात्रा, अक्षय तृतीया त्योहारों पर पुरी मंदिर परिसर के भीतर ही आयोजन

Bhasha

उन्होंने कहा कि यह फैसला गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ मंदिर की प्रबंध समिति की शुक्रवार रात हुई बैठक में लिया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार से गुजरात में फंसे मछुआरों की मदद का किया आग्रह

Bhasha

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के चलते गुजरात में फंसे आंध्र प्रदेश के सैकड़ों मछुआरों की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शनिवार को सरकार से आग्रह किया कि वह इन लोगों की मदद करे.

मकान से बरामद हुए पांच लोगों के शव

Bhasha

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजेश्वर पचौरी के मकान में एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सीईओ का पद छोड़ेंगी भारतीय अमेरिकी वकील सीमा नंदा

Bhasha

नंदा (48) जू्न 2018 में डीएनसी के सीईओ के पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय अमेरिकी थीं। उन्होंने पार्टी का शीर्ष पद छोड़ने के फैसले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया।

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 225 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि बक्सर जिला के नया भोजपुर में दो पुरुषों (35 एवं 67 वर्ष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी सफाई, कहा- COVID-19 मरीजों का इलाज रोगाणुनाशकों से करने की बात व्यंग्य में कही

Bhasha

अपनी अजीबो-गरीब सलाहों के लिए हो रही आलोचना से बचने की कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी है. ट्रंप ने हा कि वह ऐसे रोगाणुनाशक के बारे में पूछ रहे थे जिसे सुरक्षित तरीके से लोग अपने हाथों पर मल सकें. चिकित्सकों और लाइसोल एवं डेटॉल बनाने वाली कंपनियों ने आगाह किया है कि रोगाणुनाशक का शरीर में प्रवेश खतरनाक है.

Categories