मकान से बरामद हुए पांच लोगों के शव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजेश्वर पचौरी के मकान में एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा है।

जमात

एटा (उप्र), 25 अप्रैल एटा में कोतवाली नगर के श्रृंगारनगर मोहल्ले में शनिवार को एक मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजेश्वर पचौरी के मकान में एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दिव्या (37) का शव मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर पड़ा मिला। इसके अलावा दिव्या की बहन बुलबुल (27), पुत्र आरुष (आठ) और एक अन्य बच्चे का शव कमरे के भीतर मिला। दिव्या के ससुर राजेश्वर पचौरी का शव दूसरी मंजिल पर मिला।

सिंह ने बताया कि जांच करने पर पूरे मकान में कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि रसोई में रखे दूध को भी यह पता लगाने के मकसद से जांच के लिए भेजा गया है कि कहीं उसमें कोई विषाक्त पदार्थ तो नहीं है।

उन्होंने बताया कि दिव्या के गले पर निशान पाये गये हैं, इसलिए मामला संदिग्ध दिखता है ।

सिंह ने बताया कि शवों के पास सल्फास की गोलियां और हार्पिक की बोतल मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड