मुख्य समाचार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप : शीर्ष पर काबिज भारत की स्थिति है मजबूत

Bhasha

भारत ने डब्ल्यूटीसी में अभी तक सर्वाधिक चार श्रृंखलाएं खेली हैं जिसमें से तीन में उसने जीत दर्ज की। इससे उसके 360 अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज है। आस्ट्रेलिया तीन श्रृंखलाओं में 296 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड (तीन श्रृंखलाओं में 180) तीसरे, इंग्लैंड (दो श्रृंखलाओं में 146) चौथे और पाकिस्तान (दो श्रृंखलाओं में 140) पांचवें स्थान पर है।

केरल: श्रद्धालुओं की गैर-मौजूदगी में मनाया जाएगा 7 दिवसीय त्रिशूर पूरम उत्सव, लॉकडाउन के बीच पुजारियों ने झंडा फहराने की निभाई रस्म

Anita Ram

हर साल की तरह इस साल भी 7 दिवसीय त्रिशूर पूरम उत्सव का आगाज हो गया है, लेकिन इस साल इसका आगाज धूमधाम से नहीं बल्कि बेहद सादगी से किया गया है. लॉकडाउन के चलते केरल के थिरवमबाड़ी और पेरमेक्कावु मंदिर के पुजारियों ने श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बगैर ही झंडा फहराने की रस्म निभाई.

मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत

Bhasha

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था।

आशिकी 2 के हुए 7 साल पूरे, श्रद्धा कपूर ने बताया लाइफटाइम गिफ्ट

IANS

फिल्म 'आशिकी 2' को रिलीज हुए रविवार को सात साल पूरे हो गए. रोमांस- संगीत पर आधारित यह फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. उन्होंने इस तरह के 'लाइफटाइम गिफ्ट' के लिए फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी का शुक्रिया अदा किया है.

असीम रियाज ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ और शहनाज भी नहीं हैं बिग बॉस 13 के WhatsApp ग्रुप का हिस्सा

Team Latestly

हिंदुस्तानी भाऊ ने हैरानगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ग्रुप में किसी सदस्य का ना होना भी इतनी बड़ी बात हो सकता है. असीम ग्रुप का हिस्सा इसलिए नहीं है कि उसे बात करना इतना पसंद नहीं है.

इंदौर में कर्फ्यू के दौरान सुपरकार से जा रहे युवक से उठक-बैठक लगवायी गयी

Bhasha

चश्मदीदों के मुताबिक घटना शनिवार की है। वीडियो में शहर के एमआर-10 रोड पर पीले रंग की महंगी कार से जा रहे युवक को काली वर्दी पहना एक स्वयंसेवक रोकता दिखायी देता है। इस वक्त युवक दो सीटों वाली महंगी कार में अकेला था और उसने कार की छत खोल रखी थी।

हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं धोनी : मोहित शर्मा

Bhasha

यह 31 वर्षीय तेज गेंदबाज चेन्नई सुपरकिंग्स और भारत की तरफ से धोनी के नेतृत्व में खेला है। उन्हें इस साल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ खेलना था लेकिन कोविड-19 के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

पैट कमिंस ने कहा- चेतेश्वर पुजारा के सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है

IANS

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि भारतीय अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना उनके लिए अब तक सबसे मुश्किल रहा है. पुजारा ने 2018-19 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.

वायरस के कारण दुनियाभर में मरने वालों की संख्या बढ़ी, लेकिन कई देश देने लगे लॉकडाउन में राहत

Bhasha

अमेरिकी प्रशासन में अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान वायरस की बजाय इससे पैदा होने वाले आर्थिक संकट की ओर दिलाने के बारे में सोचा है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के डॉ एंथनी फौसी ने इस दिशा में बहुत जल्दबाजी में नहीं बढ़ने के लिए आगाह किया है।

कोविड-19: फ्रांस में 22,614 संक्रमितों की मौत

IANS

फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमित 369 मरीजों की मौत के बाद शनिवार तक कोरोनावायरस संक्रमण के चलते मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22,614 हो गई.

अक्षय तृतीया पर ऑनलाइन सोना खरीदने का ऑफर

IANS

सोने की खरीदारी का त्योहार अक्षय तृतीया पर रविवार को रत्न-आभूषणों के खरीदारों को आकर्षित करने के लिए आभूषण विक्रेताओं ने ऑनलाइन खरीदारी का ऑफर दिया है और लॉकडाउन खुलने के बाद खरीदार अपने सोने की डिलीवरी ले पाएंगे.

छत्तीसगढ़ में बीएसएफ के 14 कर्मी पृथक-वास में रखे गए

Bhasha

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन जवानों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मगहर गांव में एक ही परिवार के 18 सदस्य COVID-19 से संक्रमित, संपर्क में आए 27 लोगों की जांच के लिए भेजा गया सैंपल

IANS

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के मगहर में एक परिवार के 18 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडे ने कहा मगहर क्षेत्र का एक 23 वर्षीय व्यक्ति 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गाय था.

ट्विंकल खन्ना ने पापा राजेश खन्ना की याद में पोस्ट किया 46 साल पुराना वीडियो, पहले सुपरस्टार का ये इंटरव्यू जीत लेगा आपका दिल

Aarti Shejvalkar

कोरोना महामारी को लेकर दुनियाभर में जंग जारी है.लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड स्टार्स भी अपने अपने घर में फैमिली के साथ वक़्त बीता रहे है. इसी दौरान वे अपनी पुरानी फोटो या वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर रहे है. इसी बीच ट्विंकल खन्ना ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.

दिनेश कार्तिक ने लाइव चैट के दौरान 'कॉफी विद करण' शो में हुए विवाद पर हार्दिक पांड्या की ली चुटकी, देखें वीडियो

Rakesh Singh

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है. इस दौरान देश के सभी खिलाड़ी भी अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं. इस बीच लगभग सभी खिलाड़ियों को इंस्टाग्राम लाइव चैट पर अपने पिछले दिनों की बातों को याद करते हुए देखा गया है.

मयूर मोरे ने कहा: लोकप्रिय वेब कलाकारों के पास अलग चुनौतियां

IANS

नई वेब सीरीज 'गर्लफ्रेंड चोर' में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अभिनेता मयूर मोरे का कहना है कि भले ही उन्होंने कई फिल्मों में और थिएटर में अभिनय किया है, लेकिन सिर्फ डिजिटल मनोरंजन ही ऐसा माध्यम है, जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली है.

गर्भवती महिला की अनंतनाग के अस्पताल में मौत, जांच के आदेश

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि महिला दक्षिण कश्मीर जिले के खरपोरा गांव की रहने वाली थी। प्रशासन ने इसे कोरोना वायरस रेड जोन घोषित किया हुआ है। उसे शनिवार सुबह प्रसूति एवं बाल देखभाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली सरकार ने आवासीय क्षेत्रों में स्टैंड-अलोन दुकानों को खोलने की दी अनुमति, बाजार रहेंगे बंद

IANS

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में स्टैंड-अलोन दुकानों को खोले जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन बाजार और कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे.

लॉकडाउन इफेक्ट: गंगा में घटा प्रदूषण का स्तर, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास इस पवित्र नदी के बहते साफ पानी का वीडियो हुआ वायरल

Anita Ram

सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास गंगा नदी का पानी एकदम स्वच्छ नजर आ रहा है. दरअसल, लॉकडाउन के चलते औद्योगिक प्रदूषक तत्वों की गंगा नदी में कमी आई है, इसके साथ ही घाटों पर पर्यटकों के न आने से गंगा नदी के प्रदूषण स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में भी खुलेंगी दुकानें, बाजार और मॉल्स रहेंगे बंद, 3 मई तक लॉकडाउन में कोई ढील नहीं

Vandana Semwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटल प्रेस कांफ्रेस में कहा कहा कि हम लॉकडाउन के दौरान मोहल्ले की दुकानें खोलने पर केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं. दिल्ली सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई राहतों के अलावा तीन मई तक लॉकडाउन में किसी और तरह की छूट की अनुमति नहीं देगी.

Categories