मुख्य समाचार

योगी ने दोहराया लॉकडाउन का सख्ती से हो पालन

Bhasha

योगी ने कहा, ''सामाजिक दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस द्वारा नियमित तौर पर गश्त की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संक्रमित क्षेत्रों में केवल स्वास्थ्य, सफाई तथा होम डिलीवरी से जुड़े कर्मी ही जाएं। संक्रमित क्षेत्रों में सभी घरों को संक्रमणमुक्त किया जाए ।''

नवी मुंबई में एक पुलिसकर्मी की मां और पत्नी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया

Bhasha

नवी मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कोंडे ने कहा कि मुंबई पुलिस के कांस्टेबल को इससे पहले संक्रमित पाया गया था, जबकि उनकी बुजुर्ग मां और पत्नी भी जांच में सोमवार को संक्रमित पाई गईं।

कोरोना वायरस से जंग: PM मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से COVID-19 के संकट पर की चर्चा- हर सहयोग का किया वादा

Manoj Pandey

कोरोना वायरस के चंगुल में लगभग हर देश है. सभी कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए तमाम कोशिशों में जुटे हैं. लेकिन उसके बाद भी कोरोना वायरस का अब तक कोई तोड़ निकल पाया है. दुनियाभर में कोरोना वायरस हजारों की संख्या में लोगों की रोज जान ले रहा है. ऐसे में एक देश दूसरे देश की हर संभव मदद कर रहा है. इसमें भारत सबसे आगे है. इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo) से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 को लेकर हमारी चर्चा हुई. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि करीबी समुद्री पड़ोसी और व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत और इंडोनेशिया का सहयोग इस संकट से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है.

जालौन में कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला आया सामने

Bhasha

जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने मंगलवार को बताया कि 25 अप्रैल को जिला चिकित्सालय उरई में तैनात एक चिकित्सक की रिपोर्ट से उसके संक्रिमत होने की पुष्टि के बाद उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए थे ।

बाहुबली 2 के सेट की प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया की फोटोज हुई वायरल, देखें पूरी Photo Gallery

Akash Jaiswal

देश की सबसे प्रसिद्ध और हिट फिल्मों में से एक 'बाहुबली 2' की रिलीज को आज पूरे तीन साल हो चुके हैं. फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों से अपार प्रेम मिला था जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की गई थी. हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली' को क्यों मारा?

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए की 3 दिन के लॉकडाउन की घोषणा

IANS

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने देश में कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर 31 प्रांतों में 1 मई से तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है. तुर्की के राष्ट्रपति ने यह कहा कि सरकार देश में जीवन को सामान्य बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक कार्यक्रम तैयार कर रही है. साथ ही महामारी के चलते 2,900 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

‘कोरोना के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ काम कर रहा है भारत’

Bhasha

प्रभावशाली अमेरिकी यहूदी समिति (एजेंसी) के साथ बताचीत में संधू ने कहा कि भारतीय नेतृत्व अपने दोस्तों से सम्पर्क में है और उनकी मदद के लिए कदम उठाने को तैयार है।

दिल्ली दंगों के मामलों में गिरफ्तारी उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप हो : अदालत

Bhasha

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने यह निर्देश दिया। पीठ ने केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस भी जारी किये तथा उन्हें इस याचिका पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि दंगों से संबंधित मामलों में कोरोना वायरस प्रकोप के दौरान भी गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्‍टर के वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर बेटे तेजस्वी ने जताई चिंता, RJD नेताओं ने परोल पर रिहा करने की मांग की

Nizamuddin Shaikh

तेजस्वी यादव ने पिता के प्रति चिंता जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि मैं यह जानकार बेहद चिंतित हूं कि मेरे पिता का इलाज कर रहे डॉक्‍टर्स मेरे पिताजी का इलाज करने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.

भाजपा विधायक ने संक्रमण प्रसार के लिए एक मेडिकल कालेज को जिम्मेदार ठहराकर पैदा किया विवाद

Bhasha

हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इरादा अस्पताल को बदनाम करने का नहीं था।

हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत

Bhasha

सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर वन मंडल क्षेत्र के जंगल में हाथी के हमले में करौंधा गांव निवासी सीता राजवाड़े (55) और वंशीपुर गांव निवासी चैतन राजवाड़े (58)की मौत हो गई है।

चेन्नई में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने चेन्नई में इलाकों को संक्रमणमुक्त करने के लिए दवा का छिड़काव शुरू किया है और इन तीन नये मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1940 हो गये हैं।

इंदौर में 43 और मरीजों ने जीती कोरोना वायरस से जंग

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि इंडेक्स अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड से 43 लोगों को छुट्टी दी गयी। इस मौके पर राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अस्पताल पहुंच कर इन लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मुंबई: बांद्रा में भीड़ जुटाने के आरोपी विनय दुबे को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर मिली जमानत

Team Latestly

कोविड-19 का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से सक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. कोरोना का सबसे ज्यादा कोहराम महाराष्ट्र में देखने को मिला है. इसी कड़ी में बांद्रा में लॉकडाउन के बावजूद भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के प्रमुख आरोपी विनय कुमार दूबे को कोर्ट से जमानत मिल गई है. बताना चाहते है कि मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने मंगलवार को विनय दुबे को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है.

Fact Check: आईसीएमआर ने 500 रुपए की कोरोना टेस्टिंग किट को 4,500 रुपए में खरीदा? जानिए हकीकत

Dinesh Dubey

एक फेसबुक (Facebook) पोस्ट में दावा किया गया है कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोनो वायरस टेस्ट किट (Coronavirus Test Kits) को महंगे दाम पर खरीदा है.

पाकिस्तान: कराची में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, पाक में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 293

IANS

पाकिस्तान के कराची में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डॉन न्यूज द्वारा सोमवार को रीव्यू किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सिंध पुलिस के 51 पुलिसकर्मियों में छह इंस्पेक्टर भी हैं, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है.

कोविड-19 के लक्षणों के रूप में सूंघने की क्षमता जाने वाले लोगों को सामान्य इलाज की जरूरत: अध्ययन

Bhasha

इस नए अध्ययन से डॉक्टरों को इसकी जानकारी मिल सकती है कि किस मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है और किसे नहीं है।

कोरोना वायरस संक्रम: दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी

Bhasha

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 34 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है।

बुजुर्ग का जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर पहुंची पंचकूला पुलिस, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

Dinesh Dubey

कोरोना (Coronavirus) संकट के बीच पुलिसकर्मी ना केवल लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवा रहे है, बल्कि इस दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने के साथ ही दूसरों के चेहरे पर मुस्कान भी ला रहे है.

‘‘यूएई से भारतीय नागरिक का शव लाया गया, अंतिम संस्कार संपन्न’’

Bhasha

यह मामला उच्च न्यायालय में गया था और मृतक के भाई ने दलील दी कि 24 वर्षीय कमलेश भट्ट की 17 अप्रैल को अबू धाबी में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनका शव 23 अप्रैल को भारत भेजा गया था। लेकिन आव्रजन संबंधी कारणों से शव दिल्ली से वापस यूएई लौटा दिया गया।

Categories