पाकिस्तान: कराची में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, पाक में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 293

पाकिस्तान के कराची में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डॉन न्यूज द्वारा सोमवार को रीव्यू किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सिंध पुलिस के 51 पुलिसकर्मियों में छह इंस्पेक्टर भी हैं, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है.

जवान/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

कराची, 28 अप्रैल: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डॉन न्यूज द्वारा सोमवार को रीव्यू किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सिंध पुलिस के 51 पुलिसकर्मियों में छह इंस्पेक्टर भी हैं, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है. पाकिस्तान में कोरोना से सिंध प्रांत बुरी तरह से प्रभावित है. देश में कुल 13,947 मामलों में से सिर्फ सिंध में ही 4,956 मामले हैं.

डॉन न्यूज ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि 51 पुलिसकर्मियों में से एक इंस्पेक्टर बीमारी से ठीक हो गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी महानगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान शराब चोरी कर बेचने के मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार ने दिए जांच के आदेश

सोमवार को, कराची के कायदाबाद में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में एक नकदी वितरण कार्यक्रम में अपनी ड्यूटी करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मियों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

अधिकारी ने कहा, "अब तक सिंध के अन्य प्रमुख शहरों में कोई भी पुलिस अधिकारी वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है." कराची शहर के पुलिस प्रमुख एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल गुलाम नबी मेमन के अनुसार, शहर के अधिकांश संक्रमित पुलिस अधिकारी सक्रिय फील्ड ड्यूटी में तैनात नहीं थे. इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स