चेन्नई में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने चेन्नई में इलाकों को संक्रमणमुक्त करने के लिए दवा का छिड़काव शुरू किया है और इन तीन नये मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1940 हो गये हैं।

जमात

चेन्नई, 28 अप्रैल तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दो पुलिसकर्मियों एवं कोयामबेडू बाजार में फल बेचने वाले एक व्यक्ति में मंगलवार को कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने चेन्नई में इलाकों को संक्रमणमुक्त करने के लिए दवा का छिड़काव शुरू किया है और इन तीन नये मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1940 हो गये हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नंगमबक्कम थाने से संबद्ध एक कांस्टेबल और एक अन्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

तमिलनाडु में कोयंबटूर और अन्य शहरों में पहले ही कुछ पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

एक अन्य अधिकारी के मुताबिक , कोयामबेडू सब्जी,फल एवं फूल थोक बाजार में एक फूल विक्रेता में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सोमवार तक तमिलनाडु में कोविड-19 के 809 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड