मुख्य समाचार

कोरोना का कहर: देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 37776 हुई, अब तक 10018 लोग हो चुके हैं ठीक

Manoj Pandey

कोरोना संक्रमण से आज पूरी दुनिया सहमी हुई है. कोरोना वायरस ने अन्य देशों के साथ भारत में भी लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन को 3 मई से आगे बढ़ाते हुए 17 मई कर दिया है. अगर देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या पर एक नजर डालें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में COVID19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 37776 हो गई है. इन आंकड़ो में 26535 सक्रिय मामले, 10018 ठीक हो चुके हैं. जबकि 1223 मौतें शामिल हैं. कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने के लिए पूरे में फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है. जहां पर आंकड़े 11 हजार के पार है. वहीं मुंबई में सबसे अधिक मरीज हैं.

तबलीगी जमात के सदस्यों को लेकर ट्वीट: आईएएस अधिकारी ने कहा, नियमों के मुताबिक देंगे जवाब

Bhasha

आईएएस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, मुझे नोटिस मिला है और मैं जल्द ही नियमों के मुताबिक उसका जवाब दूंगा।’’

अप्रैल में कोराना पाबंदियों के चलते टीवीएस की घरेलू बिक्री शून्य रही

Bhasha

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नियामकीय निर्देशों पर अमल करते हुए उसके संयंत्र 23 मार्च से बंद हैं।

ट्रंप का अनुमान, देश में कोविड-19 से एक लाख से कम मौतें होंगी

Bhasha

अमेरिका में कोविड-19 से होने वाली मौतों पर ट्रंप का आकलन समय-समय पर बदलता रहा है। उन्होंने हमेशा ज्यादा संख्या का अनुमान लगाया है ताकि वह चीन से यात्रा प्रतिबंध लगाकर लोगों की जीवन रक्षा करने के अपने प्रशासन के दावों को सही ठहरा सकें।

कश्मीर में फर्जी आवागमन पास रखने के आरोप में बीडीसी चेयरमैन गिरफ्तार

IANS

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को एक ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी (बीडीसी) के अध्यक्ष को कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा कथित तौर पर हस्ताक्षर किए गए एक फर्जी मूवमेंट पास लेकर घूमने पर गिरफ्तार किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में सुधार पर चर्चा की

Bhasha

भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि क्षेत्र का योगदान 15 प्रतिशत है और देश की आधी से अधिक आबादी की आजीविका इस क्षेत्र से जुड़ी हुई है ।

Lockdown 3.0: ग्रीन और ओरेंज जोन में नाई की दुकानों को खोलने को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से मिली इजाजत

Bhasha

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक कर दिया था। इसने ग्रीन और ओरेंज जोन में कई प्रतिबंधों में ढील दी है।

आगरा में कोविड-19 के 25 नये मामले, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 526 हुई

Bhasha

जिले में अबतक कोविड-19 से 15 लोगों की मौत हुई है और 130 लोग ठीक हो चुके हैं।

17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें: डीजीसीए

Bhasha

डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा, "यह दोहराया जाता है कि विदेशी और घरेलू विमानन कंपनियों को भारत से दूसरे देश या दूसरे देश से भारत के लिए तथा भारत में घरेलू उड़ानों के के परिचालन को पुन: शुरू करने के बारे में उन्हें उचित समय पर सूचित किया जाएगा।"

कोरोना का खौफ: लॉकडाउन के दौरान शादी के मंडप में भी नजर आया 'सोशल डिस्टेंसिंग', दुल्हे ने दुल्हन को लकड़ी के डंडे से पहनाई वरमाला, देखें VIDEO

Rakesh Singh

देश में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है. इस दौरान लोगों से विशेष रूप से कहा गया है कि घरों में रहें और सुरक्षित रहें. इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने के लिए भी कहा गया है.

महाराष्ट्र: कोविड-19 के 56 मरीजों का मिली अस्पताल से छुट्टी

Bhasha

डॉक्टरों समेत अस्पताल के कर्मियों ने उनके लिए तालियां बजायीं और उन्हें खुशी खुशी घर विदा किया।

पंजाब: पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर घसीटा, चालक गिरफ्तार

Bhasha

एएसआई मुल्क राज कुछ दूरी तक कार की बोनट पर घिसटते हुए चले गए लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आयी जबकि कार चालक अनमोल मेहमी(20) को पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने पकड़ा लिया।

क्या भारत में कोरोना वायरस में ‘म्यूटेशन’ हुआ है, आईसीएमआर इसका पता लगाएगी

Bhasha

‘म्यूटेशन’ का अर्थ है किसी भी कोशिका में आनुवंशिक परिवर्तन।

कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कोरोना टेस्ट को बताया कछुए की चाल जैसा धीमा

Manoj Pandey

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य को कांग्रेस ने कछुए की चाल करार दिया है. कांग्रेस ने ट्वीट कर इसी के साथ एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला किया है. अधिकारिक ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कांग्रेस कहा कि, कछुए की चाल से रेस कहानियों में जीती जाती है, हकीकत में नहीं और कोरोना टेस्ट के मामले में भाजपा सरकार की धीमी रफ्तार देश को भारी पड़ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार से कहा था कि कोरोना वायरस को हराने के लिए बड़े पैमाने पर रैंडम टेस्टिंग की जरूरत है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि भारत की मौजूदा रोजाना 40 हजार टेस्ट की क्षमता को एक लाख प्रतिदिन किए जाने की जरूरत है. कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला करती आ रही है.

एम्स ऋषिकेश में महिला इंटर्न कोविड-19 से संक्रमित

Bhasha

अस्पताल के कोरोना वायरस मामलों के नोडल अधिकारी मधुर उनियाल ने बताया कि महिला में 28 अप्रैल को संक्रमण के लक्षण दिखे और उसके बाद से ही उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।

रामायण ने स्थापित किया कीर्तिमान, विश्व में सर्वाधिक देखा गया धारावाहिक

Bhasha

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद दूरदर्शन पर रामायण का पुनः प्रसारण किया गया था।

जीवन बचाना ज्यादा जरूरी, बाद में आता है आजीविका बचाना : सिद्धार्थनाथ सिंह

Bhasha

सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दस लाख रोजगार सृजित करेगी।

केरल में 'त्रिशूर पुरम' उत्सव बेहद सादगी से मनाया गया

Bhasha

आम तौर पर त्रिशूर शहर के तेक्किनाडु मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही सजे-धजे हाथियों की परेड निकाली जाती है और इस मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं।

लॉकडाउन: वे प्रवासी लोग, जो घर नहीं पहुंच पाएं...

Bhasha

इनमें से एक व्यक्ति की मौत दिल्ली से बिहार जाने के दौरान बेहोश होकर साइकिल से गिर जाने पर हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जाने के दौरान हुई।

उप्र के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के चार और नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 159 हुई

Bhasha

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(जिला सर्विलांस अधिकारी)सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस के 176 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 172 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि चार लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Categories