उप्र के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के चार और नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 159 हुई

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(जिला सर्विलांस अधिकारी)सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस के 176 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 172 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि चार लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

जमात

नोएडा, दो मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोविड-19 के चार नये मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। हालांकि, अबतक 94 संक्रमित ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(जिला सर्विलांस अधिकारी)सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस के 176 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 172 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि चार लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि आज जो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, उनमें एक 49 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर-8 का रहने वाला है, सेक्टर-66 मामूरा गांव में रहने वाली तीन महिलाओं (उम्र क्रमश 22, 39, 23 वर्ष) के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।

दोहरे के मुताबिक शनिवार को चाइल्ड पीजीआई तथा ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए चार लोगों को छुट्टी दी गई जिनमें एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित 65 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। उनके अनुसार 159 मरीजों में से 94 मरीज ठीक होकर अब तक घर जा चुके हैं।

दोहरे ने बताया कि आज जहां मरीज पाए गये हैं, उन जगहों को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग उन स्थानों को संक्रमण मुक्त करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि आज कुछ मरीज उन जगहों से भी पाए गए हैं, जो जगह पूर्व में अधिक संक्रमित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) के तौर पर चिह्नित करके सील की गई है। दोहरे ने बताया कि जिले में 2,161 लोग ऐसे हैं जिन्होंने विदेश यात्रा की है। अब तक 3,664 लोगों के नमूने जांच के लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 229 लोगों को पृथकवास में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\