आगरा में कोविड-19 के 25 नये मामले, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 526 हुई

जिले में अबतक कोविड-19 से 15 लोगों की मौत हुई है और 130 लोग ठीक हो चुके हैं।

जमात

आगरा,दो मई उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोविड-19 के 25 नये मामले सामने आने के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 526 हो गई है।

जिले में अबतक कोविड-19 से 15 लोगों की मौत हुई है और 130 लोग ठीक हो चुके हैं।

आगरा में नये संक्रमितों में पांच सब्जी विक्रेता हैं और सिंकदरा और बसई की थोक सब्जी मंडी से सब्जी लाकर जिले के अलग-अलग स्थलों पर इसकी बिक्री करते हैं।

खंदौली क्षेत्र के हसनपुर में चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। उसके स्वजन सहित गांव के 32 लोगों की जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन दोबारा जांच में 34 साल के युवक और चार बच्चों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई।

शाहगंज निवासी 60 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक को पांच दिन से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में नमूने की हुई जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

वहीं बेलनगंज क्षेत्र की 28 साल की गर्भवती महिला के पति को कोविड-19 होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उसकी जांच कराई गई। कोरोना पॉजिटिव आने पर 29 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज के पृथकवास वार्ड में भर्ती किया गया जहां पर उन्होंने डॉक्टरों की देखरेख में बेटी को जन्म दिया।

डॉक्टरों ने बेटी को परिजनों को सौंप दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें