मुख्य समाचार
कॉरपोरेट कमाई, कोविड-19 के प्रकोप, वैश्विक कारणों से इस सप्ताह तय होगी बाजार की दिशा
Bhashaसरकार ने शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया।
सशस्त्र बलों के हेलिकॉप्टरों ने केरल में कोरोना वायरस के योद्धओं पर पुष्प वर्षा की
Bhashaसुबह करीब 10 बजे, भारतीय वायु सेना का सारंग हेलिकॉप्टर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जनरल अस्पताल के ऊपर से गुजरा। यह कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र बलों की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा था।
अमेरिकी सिंगर एमी ली ने कहा: नहीं जानते कि काम पर कब वापस जा सकेंगे
IANSप्रमुख अमेरिकी रॉक बैंड इवान्सेन्स की प्रमुख गायक और सह-संस्थापक एमी ली कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बीच अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित हैं.
कोरोना के खिलाफ जंग: मुंबई के MMRDA ग्राउंड में कोविड-19 के पीड़ितों के लिए बनाया जा रहा है 1 हजार बेड वाला अस्पताल
Team Latestlyमुंबई के MMRDA ग्राउंड में कोविड-19 के पीड़ितों के लिए बनाया जा रहा है 1 हजार बेड वाला अस्पताल
Fact Check: क्या केंद्रीय कर्मचारियों को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक करना होगा काम? PIB फैक्ट चेक से जानें इस वायरल खबर की सच्चाई
Anita Ramकोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक काम करना होगा. इसके अलावा उनकी शनिवार की छुट्टी भी खत्म हो जाएगी. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को झूठा बताया है,क्योंकि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है और ना ही ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार कर रही है.
'भाभीजी घर..." के फेम आसिफ शेख ने हास्य किरदार को लेकर दिया बयान, कहा- मेरे लिए कॉमेडी स्वाभाविक है
IANSअभिनेता आसिफ शेख किसी भी दृश्य को एक हास्यपूर्ण मोड़ दे सकते हैं, क्योंकि जैसा कि उनका कहना है कि उनके लिए कॉमेडी स्वाभाविक है. खुद को अपडेट रखने के लिए आसिफ अंतर्राष्ट्रीय कॉमेडियन को फॉलो करते हैं, साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड पर भी ध्यान रखते हैं.
इज़राइल के उच्च न्यायालय में नेतन्याहू के शासन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई शुरू
Bhashaइस सुनवाई के जरिए यह देखा जाएगा कि क्या आरोपित नेता सरकार बना सकता है। हालांकि, देश का कानून स्पष्ट रूप से इसपर रोक नहीं लगाता है।
मध्यप्रदेश में सोमवार से शराब की दुकान खोलने की तैयारी, प्रतिदिन हो रहा है 30 करोड़ राजस्व का नुकसान
IANSमध्यप्रदेश में मदिरा एवं भांग दुकानें सोमवार से खुल जाएंगी, राज्य को इन दुकानों से हर रोज 30 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होती रही है. इस लिहाज से राज्य को शराब व भांग दुकानों के बंद रहने से हर रोज 30 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है. मदिरा भंडार गृहों को भी अनुमति जारी करने के संबंध में कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं.
पिछले छह साल में बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक का एनपीए कई गुना बढ़ा: आरटीआई
Bhashaकोटा के आरटीआई कार्यकर्ता सुजीत स्वामी के आवेदन पर मिले जवाब के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा का एनपीए मार्च 2014 के अंत में 11,876 करोड़ रुपये से था, जो दिसंबर 2019 के अंत में बढ़कर 73,140 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान इसके एनपीए खातों की संख्या 2,08,035 से बढ़कर 6,17,306 हो गयी है।
महाराष्ट्र व कर्नाटक में सशस्त्र बलों ने फूल बरसा कर स्वास्थ्य कर्मियों को सलाम किया
Bhashaभारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने भी अपने-अपने चेतक हेलीकॉप्टरों के जरिए जेजे अस्पताल और नौसेना मेडिकल अस्पताल अश्विनी पर फूल बरसाए।
अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया
Bhashaपुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने अपनी पत्नी आमिना (56) को सुबह जबरन एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि स्वयं को बचाने के प्रयास में आमिना ने शमशेर को पकड़ लिया, जिससे वह भी काफी झुलस गया है।
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वालों को ट्रायल पर बुलाया जिससे लगे काम को लेकर तत्पर हूं: रीजीजू
Bhashaकर्नाटक के कम्बाला धावक श्रीनिवास गौड़ा और मध्य प्रदेश के रामेश्वर गुर्जर ने पिछले साल प्रतिकूल हालात में दौड़ लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थी।
नोएडा: अवैध शराब बना रहे तीन गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद
Bhashaथाना दनकौर क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने बनी हुई करीब 20 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण व सामग्री बरामद की है.
सम्भल में फंसे दिल्ली के 10 छात्रों ने लगायी प्रधानमंत्री से मदद की गुहार
Bhashaकोविड-19 लॉकडाउन के कारण सभी छात्र पिछले करीब 40 दिन से चंदौसी में एक मकान में फंसे हुए हैं। उन्होंने दिल्ली, अपने घर वापसी के लिए अधिकारियों से मदद मांगी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के बाद अब उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से ही आस है।
बिहार के 1,200 छात्र विशेष ट्रेनों में सवार होकर कोटा से रवाना
Bhashaचौबीस बोगियों में सवार 1,211 छात्र दोपहर करीब 12 बजे कोटा से बेगुसराय के लिये रवाना हुए।
कोविड-19: अमेरिकी वायुसेना, नौसेना ने वाशिंगटन सहित तीन शहरों में फ्लाई-पास्ट किया
Bhashaअमेरिका कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
एनसीडब्ल्यू को अप्रैल में घरेलू हिंसा की 315 शिकायतें मिली
Bhashaइन शिकायतों में एक लड़की को शादी करने के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और एक व्यक्ति द्वारा ससुराल में उत्पीड़न की शिकार अपनी बहन को सुरक्षा दिये जाने की मांग करना शामिल हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 60 नये मामले सामने आए
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। उन्होने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 71 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा के अहगाम गांव में ब्लास्ट से 5 घायल, गंभीर हालात में 2 बच्चों को किया गया श्रीनगर रेफर
Vandana Semwalहंदवाड़ा जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एजाज ने बताया है कि पांच लोगों में से दो बच्चे हैं. डॉ एजाज ने बताया, "यह एक ब्लास्ट इंजरी है.
लॉकडाउन में भगत घरों में कैद, भैंसें कर रहीं गंगा स्नान
Bhashaदारागंज के कछार में ककड़ी की खेती करने वाले गुलशन ने बताया कि काली सड़क, राम घाट, दशाश्वमेध घाट पर रोजाना 500 भैसें आती हैं और दिनभर गंगा में नहाती हैं। वहीं स्थानीय लोगों और पंडों को पुलिस डंडा मारकर भगा देती है।