सशस्त्र बलों के हेलिकॉप्टरों ने केरल में कोरोना वायरस के योद्धओं पर पुष्प वर्षा की

सुबह करीब 10 बजे, भारतीय वायु सेना का सारंग हेलिकॉप्टर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जनरल अस्पताल के ऊपर से गुजरा। यह कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र बलों की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा था।

जमात

तिरुवनंतपुरम, तीन मई कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका के मद्देनजर उनका सम्मान करने के लिए भारतीय वायुसेना और नौसेना के हेलिकॉप्टरो ने अस्पतालों में रविवार को पुष्प वर्षा की और फ्लाई पास्ट किया।

सुबह करीब 10 बजे, भारतीय वायु सेना का सारंग हेलिकॉप्टर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जनरल अस्पताल के ऊपर से गुजरा। यह कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र बलों की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा था।

हेलिकॉप्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 'मदरलैंड चाइल्ड' प्रतिमा के ऊपर आया और फूलों की बरसात करता हुआ मुख्य द्वार की तरफ बढ़ा।

हेलीकॉप्टर ने एक बार फिर से अस्पताल का चक्कर लगाया और फिर जनरल अस्पताल की ओर बढ़ गया।

एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारतीय तट रक्षक बल भी अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करेगा।

कोच्चि में, नौसेना के विमान ने मरीन ड्राइव पर से फ्लाई पास्ट किया जबकि सात फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट (नौका) ने शहर के प्रतिष्ठित स्थान पर स्टीम-पास्ट (जल क्षेत्र से गुजरी) किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय में नौसेना ने कई गतिविधियों का आयोजन किया, जिसका मकसद कोविड -19 के खिलाफ चिकित्सा पेशेवरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और मीडिया के अथक प्रयासों के प्रति पूरे देश की सराहना व्यक्त करना है।

नौसेना के चेतक हेलिकॉप्टर ने जिला अस्पताल पर फूल बरसाए।

इसके बाद दो डोर्नियर विमानों, एक सीकींग हेलिकॉप्टर और दो एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) तथा दो चेतक हेलिकॉप्टरों ने फ्लाई पास्ट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\