एनसीडब्ल्यू को अप्रैल में घरेलू हिंसा की 315 शिकायतें मिली

इन शिकायतों में एक लड़की को शादी करने के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और एक व्यक्ति द्वारा ससुराल में उत्पीड़न की शिकार अपनी बहन को सुरक्षा दिये जाने की मांग करना शामिल हैं।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देश में लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में घरेलू हिंसा की 315 शिकायतें मिली हैं।

इन शिकायतों में एक लड़की को शादी करने के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और एक व्यक्ति द्वारा ससुराल में उत्पीड़न की शिकार अपनी बहन को सुरक्षा दिये जाने की मांग करना शामिल हैं।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार 315 शिकायतें ऑनलाइन और व्हाट्सएप पर प्राप्त हुई हैं। पिछले महीने डाक द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली थी। इसके बावजूद पिछले वर्ष अगस्त से शिकायतों की संख्या अधिक है।

पिछले महीनों के दौरान इन शिकायतों में ऑनलाइन और डाक से मिली शिकायतें शामिल थीं।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि घरेलू हिंसा की अधिक शिकायतों के लिए 25 मार्च से लगाये गये लॉकडाउन को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

आयोग ने घरेलू हिंसा के मामलों की जानकारी देने के लिए एक व्हाट्सएप नम्बर-7217735372 जारी किया है।

आयोग ने लॉकडाउन अवधि के दौरान उन्हें प्राप्त होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायतों के कुछ मामलों को साझा किया।

इन मामलों में से एक में एक लड़की ने शिकायत की कि शादी करने का दबाव बनाते हुए उसके अभिभावकों ने उसकी पिटाई की।

आयोग ने इस शिकायत के बाद पुलिस से संपर्क किया और उसे आश्रय गृह पहुंचाया।

एक अन्य मामले में त्रिपुरा के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उसकी बहन को उसकी ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया है और लॉकडाउन के कारण वह वहां से नहीं निकल पा रही है।

आयोग की एक सदस्य ने कहा, ‘‘हमने पुलिस से संपर्क किया और उसे बचाया।’’

आयोग के आंकड़े के अनुसार महिलाओं के खिलाफ विभिन्न अपराधों की कुल 800 शिकायतें मिली हैं।

इनमें घरेलू हिंसा की शिकायतें लगभग 40 प्रतिशत हैं। अप्रैल के महीने में एक अन्य अपराध जिसके मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई, वह साइबर अपराध है।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 54 साइबर शिकायतें (ऑनलाइन) प्राप्त हुई है जबकि मार्च में इन शिकायतों की संख्या 37 (ऑनलाइन और डाक द्वारा) थी जबकि फरवरी में 21 (ऑनलाइन और डाक द्वारा) शिकायतें मिली थीं।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इससे 39,980 लोग संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\