बिहार के 1,200 छात्र विशेष ट्रेनों में सवार होकर कोटा से रवाना

चौबीस बोगियों में सवार 1,211 छात्र दोपहर करीब 12 बजे कोटा से बेगुसराय के लिये रवाना हुए।

जमात

कोटा (राजस्थान), तीन मई लॉकडाउन के चलते बीते एक महीने से राजस्थान के कोटा में फंसे बिहार के 1,200 से अधिक छात्र आखिरकार रविवार को विशेष ट्रेन में सवार होकर अपने घरों को रवाना हो गए। हालांकि कोटा में अब भी 10 हजार छात्र अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

चौबीस बोगियों में सवार 1,211 छात्र दोपहर करीब 12 बजे कोटा से बेगुसराय के लिये रवाना हुए।

बेगुसराय के एक निवासी रविराज ने ट्रेन में बैठने के बाद कहा, ''मैं आज अपने घर बेगुसराय जाने के लिये सरकार और अपने संस्थान का आभारी हूं। लॉकडाउन के चलते हम बहुत परेशानियां झेल रहे थे और वापस जाने का शिद्दत से इंतजार कर रहे थे।''

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एक और ट्रेन गया जोन के छात्रों को लेकर रविवार रात कोटा से रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान कहीं नहीं रुकेगी।

इस कवायद में जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे कोचिंग सेंटर के एक सदस्य ने कहा कि कोटा प्रशासन ने मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर छात्रों को उनकी यात्रा के बारे में सूचित किया और जिन छात्रों को यह संदेश मिला है, केवल उन्हें ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति है।

बड़ी संख्या में छात्र ट्रेन में सवार होने के लिये कोटा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे।

बिहार के विभिन्न हिस्सों के 12 हजार से अधिक छात्र, 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के चलते कोटा में फंस गए थे। वे अपने घरों को लौटने के लिये बार बार बिहार सरकार से इंतजाम करने की अपील कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने अपने छात्रावासों के निकट बिहार सरकार के खिलाफ धरना भी दिया।

हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहते हुए प्रवासियों के लिये यात्रा का प्रबंध करने से इनकार कर दिया कि ऐसा करना कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग से समझौता करना है। कुमार की उनके इस रुख के लिये आचोलना हुई, विशेषकर तब जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश ने अपने छात्रों को लाने के लिये बसें कोटा भेजीं। बिहार में विपक्षी दल राजद ने कुमार को पूरी तरह भ्रमित व्यक्ति करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\