महाराष्ट्र व कर्नाटक में सशस्त्र बलों ने फूल बरसा कर स्वास्थ्य कर्मियों को सलाम किया

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने भी अपने-अपने चेतक हेलीकॉप्टरों के जरिए जेजे अस्पताल और नौसेना मेडिकल अस्पताल अश्विनी पर फूल बरसाए।

जमात

मुंबई में एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारतीय वायुसेना के एक विमान ने सरकारी जेजे अस्पताल, केईएम अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल पर फूलों की बारिश की। इन अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने भी अपने-अपने चेतक हेलीकॉप्टरों के जरिए जेजे अस्पताल और नौसेना मेडिकल अस्पताल अश्विनी पर फूल बरसाए।

अधिकारी ने बताया कि सुखोई-30 विमान मरीन ड्राइव पर से गुजरे और राजभवन के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया।

उधर, बेंगलुरू में, वायुसेना के एमआई-17 होलीकॉप्टर ने कोविड-19 के लिए निर्धारित अस्पताल विक्टोरिया अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की।

अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों ने तालियां बजा कर इस सम्मान को स्वीकार किया। उनमें से कई ने तो तस्वीरें भी लीं।

अस्पताल के एक कर्मी ने कहा, "हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, हम बीमारी के खतरे को जानते हैं, लेकिन हम यहां आते हैं और यह हमारी ड्यूटी है। ऐसा सम्मान वह भी सशस्त्र बलों से, यह बहुत अच्छा है, यह हमारी मदद करेगा।"

इस मौके पर वायुसेना के बैंड ने भी विक्टोरिया अस्पताल में प्रस्तुति दी।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यही गतिविधियां बेंगलुरु के कमान अस्पताल में भी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\