कोविड-19: अमेरिकी वायुसेना, नौसेना ने वाशिंगटन सहित तीन शहरों में फ्लाई-पास्ट किया

अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

वाशिंगटन, तीन मई अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के पायलटों ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले अन्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिये संयुक्त फ्लाईपास्ट किया है।

अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

ब्लू एंजेल्स (अमेरिकी नौसेना का उड़ान प्रदर्शन स्कवाड्रन) और थंडरबर्ड्स (अमेरिकी वायुसेना की शीर्ष उड़ान प्रदर्शन टीम) के पायलटों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को सलाम करने के लिये वाशिंगटन, बाल्टीमोर और अटलांटा में संयुक्त फ्लाई-पास्ट किया।

थंडरबर्ड्स और ब्लू एंजेल्स ने शनिवार को मेरीलैंड, वर्जीनिया और वाशिंगटन डीसी में फ्लाई-पास्ट किया था। इसके बाद विमान अटलांटा और जॉर्जिया पहुंचे। बाल्टीमोर में छह एफ-16 सी/डी फाइटिंग फॉल्कन और छह एफ/ए-18 सी/डी होरनेट विमानों ने फ्लाई-पास्ट किया।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये वाशिंगटन में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में अभी तक कोरोना वायरस से 11,33,069 लोग संक्रमित हुए हैं और 67,400 से अधिक लोगों की मौतें हुई है।

वायुसेना के एक अधिकारी ने सीएनन से कहा , ‘‘आज लोगों को घरों के अंदर से ही फ्लाई-पास्ट देखने के लिये प्रेरित किया गया।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘शानदार, हमारे महान ब्लू एंजेल्स और थंडरबर्ड्स आपको धन्यवाद।’’

ट्रंप ने कोरोना वायरस को अदृश्य दुश्मन कहा है।

थंडरबर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्र की लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य को हम सलाम करते हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में वे समूचे देश के लिये प्रेरणा स्रोत हैं और उनके लिये आज उड़ान भरना सम्मान की बात है।’’

ब्लू एंजेल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘वाशिंगटन डीसी, बाल्टीमोर और अटलांटा हमने आपको देखा, और हम इस कवायद में एक साथ हैं।’’

दोनों टीमें और अधिक फ्लाई पास्ट करने की योजना बना रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\