मुख्य समाचार

तरुण बजाज भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त

Bhasha

बजाज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।

अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाहर बढ़ रही है संक्रमण की दर

Bhasha

स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों के संक्रमित होने की दर को नीचे नहीं ला पाने के कारण दसियों हजार और लोगों की मौत हो सकती है, क्योंकि लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।

अमेरिका अब COVID-19 के खिलाफ लड़ाई के अगले चरण में है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bhasha

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो रहा है और यह युद्ध अब अगले चरण में पहुंच गया है जो है देश को बहुत ही सुरक्षित, चरणबद्ध तरीके से तथा धीरे-धीरे फिर से खोलना. उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने अमेरिका में आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने का महत्व तथा देश में एक मजबूत घरेलू विनिर्माण ठिकाना बनाने की महत्ता समझा दी है.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबल बड़ी कामयाबी के करीब, हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

IANS

कश्मीर का मोस्ट वांटेड उग्रवादी और हिजबुल प्रमुख रियाज नाइकू अपने पैतृक गांव जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगपोरा में घिर गया है. शीर्ष सूत्रों ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि यहां भारी गोलीबारी हो रही है. आतंकवादी रैंक में शामिल होने से पहले नाइकू ने एक स्थानीय स्कूल में गणित शिक्षक के रूप में काम किया था.

Coronavirus: देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 49,391 पहुंची, 1694 तक हो चुकी है मौत

IANS

देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार सुबह तक 49,391 हो गई है. इसमें से 33514 लोग अभी भी कोविड-19 वायरस से संक्रमित हैं, जबकि 14182 लोगों को देशभर में इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

दक्षिण चीन सागर में चीन कर रहा है आक्रामक व्यवहार: अमेरिकी रक्षा मंत्री

Bhasha

एस्पर ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ‘चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी’ ने आरोपों से ध्यान भटकाने और अपनी छवि सुधारने के लिए गलत सूचनाएं फैलाने का अपना अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही हम दक्षिण चीन सागर में पीएलए (पीपल्स लिबरनेशन आर्मी) का आक्रामक व्यवहार लगातार देख रहे हैं। फिलीपीन के नौसैन्य पोत को धमकाने, मछलियां पकड़ने वाली वियतनाम की नौका डुबाने और अन्य देशों को अपतटीय तेल एवं गैस संबंधी गतिविधियों को लेकर डराने-धमकाने के मामले इसी व्यवहार को दर्शाते हैं।’’

सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी 9,200 अंक के नीचे

Bhasha

ब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। इसके अलावा वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से भी उनकी धारणा प्रभावित रही।

ओडिशा में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, मामले 177 हुए

Bhasha

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग ने यहां केआईएमएस कोविड-19 अस्पताल में आखिरी सांस ली।

लॉकडाउन के दौरान ऋचा चड्ढा, कल्कि कोचलिन, अमायरा दस्तूर, पुलकित सम्राट कर रहे लिंग समानता की बात

IANS

ऋचा चड्ढा, कल्कि कोचलिन, अमायरा दस्तूर, पुलकित सम्राट और आदिल हुसैन जैसे अभिनेता शांति और लैंगिक समानता का संदेश जारी कर रहे हैं. एक अभियान के तहत वीमेन इन फिल्म्स और टेलीविजन इंडिया द्वारा एक वीडियो में इन हस्तियों ने लॉकडाउन की वजह से कमजोर मानसिक स्वास्थ्य से उत्पन्न मुद्दों को उठाया है.

अमेजन के न्यूयॉर्क के गोदाम में कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना वायरस से हुई मौत

Bhasha

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन की प्रवक्ता लीजा लेवानडोस्की ने मंगलवार को एएफपी को ईमेल के जरिए भेजे बयान में कहा, "हम न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप पर हमारे एक गोदाम पर अपने एक सहयोगी की मौत से दुखी हैं. फ्रांस में भी अमेज़न का श्रमिक संघों से विवाद चल रहा है. कंपनी ने कर्मचारियों को वायरस के खतरे बचाने के लिए कुछ खास नहीं किया है.

Fact Check: विदेश में फंसे भारतीयों के लिए RESCUE FLIGHTS FROM INDIA नाम से एक गूगल फॉर्म हुआ वायरल, PIB ने बताई इस WhatsApp मैसेज की सच्चाई

Anita Ram

कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू फ्लाइट्स फ्रॉम इंडिया नाम से एक गूगल फॉर्म के लिंक वाला संदेश वायरल हो रहा है. इस वायरल मैसेज में उन फ्लाइट्स की लिस्ट दी गई है, जो कोरोना वायरस प्रकोप के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए उड़ान भरेंगी. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज को फेक बताया है.

इटली में लॉकडाउन के बाद कोरोना वायरस महामारी के सक्रिय मामलों में आई कमी, कुल मामलों की संख्या 85,231

IANS

इटली में काफी लंबे समय के उपरांत राष्ट्रव्यापी तालाबंदी में कुछ ढील देने के एक दिन बाद ही कोविड-19 के संक्रमण और इंटेसिव केयर मामलों में गिरावट दर्ज की गई. नागरिक सुरक्षा विभाग ने इन नवीनतम संख्याओं का खुलासा किया. महामारी के शुरू होने के बाद से कोविड-19 के संक्रमण, मृत्यु और ठीक होने की कुल संख्या बढ़कर अब 213,013 है.

DMER ने मुंबई के प्राइवेट डोक्टरों से कहा- COVID19 मरीजों का करो इलाज, हम देंगे PPE किट और वेतन

Team Latestly

कोरोना वायरस इस वक्त भारत में अपने पैर तेजी से पसार रहा है. कोरोना वायरस के कारण देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हजार का आंकड़ा पार हो गया है. कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में नजर आ रहा है. जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है. महाराष्ट्र की सरकार ने कोरोना वायरस से लगतार लड़ाई लड़ रही है. लेकिन मरीजों की संख्या ने सरकार के माथे पर बल ला दिया है. वहीं कोरोना वायरस से निपटने के लिए DMER ने मुंबई के प्राइवेट डोक्टरों से कहा- COVID19 मरीजों का करो इलाज करने को कहा है. इस दौरान DMER ने कहा है कि हम देंगे PPE किट और वेतन देंगे. कोरोना के संकट को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने भीड़ को देखते हुए अपना पूर्व में दिया आदेश वापस ले लिया है, और मुंबई में सभी गैर जरुरी सामान की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है.

नडाल को 2020 में प्रतिस्पर्धी टेनिस की वापसी की उम्मीद नहीं

Bhasha

उन्होंने स्थानीय मीडिया को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैं अगले साल के लिये तैयार रहना चाहता हूं ।मुझे इस सत्र के बाकी टूर्नामेंटों की बजाय अगले साल के आस्ट्रेलियाई ओपन की चिंता है । यह साल तो समझो चला ही गया । अगले साल के लिये उम्मीद कर सकते हैं ।’’

व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस कार्य बल का काम समाप्त करने पर बातचीत शुरू की : पेंस

Bhasha

इस कार्य बल का नेतृत्व करने वाले पेंस ने चुनिंदा पत्रकारों को बताया, ‘‘हम इसके बारे में बात कर रहे हैं कि कार्य बल के लिए अपना काम पूरा करने का उचित समय क्या है और संबंधित एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपने की कोशिशें भी चल रही हैं।’’

अमेरिका में COVID-19 से अब तक 70,000 लोगों की हुई मौत, संक्रमित मामलों की संख्या पहुंची 1,201,337

IANS

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस और इंजीनियरिंग के मुताबिक, मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम के छह बजे तक अमेरिका में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,201,337 तक पहुंच गई है. 28 अप्रैल से 3 मई तक राष्ट्र के तमाम 1,005 वयस्क लोगों पर फोन के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया गया.

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के सिर्फ दो नए मामले आए

Bhasha

केसीडीसी ने कहा कि दोनों नए मामले हवाई अड्डे पर जांच के दौरान सामने आए और स्थानीय संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, एक अन्य मुठभेड़ जारी है

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के शारशाली गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद स्पेशल सेल से फरार हवलदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

IANS

दिल्ली के लोधी कालोनी इलाके में पत्नी की हत्या के बाद फरार हुए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के आरोपी हवलदार ने खुद भी आत्महत्या कर ली. रेणू की हत्या के बाद आरोपी हवलदार और रेणू का पति बताया जा रहा मनोज मौके से फरार हो गया था.

खेल की बहाली से पहले स्वास्थ्य को लेकर आश्वासन चाहते हैं ब्राजीली फुटबॉलर

Bhasha

उन्होंने कहा ,‘‘ ब्राजील के लोग फुटबाल के दीवाने हैं और इसकी वापसी चाहते हैं । हम भी फिर मैदान पर जाना चाहते हैं लेकिन स्वास्थ्य के बारे में भी सोचना है ।’’

Categories