अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाहर बढ़ रही है संक्रमण की दर

स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों के संक्रमित होने की दर को नीचे नहीं ला पाने के कारण दसियों हजार और लोगों की मौत हो सकती है, क्योंकि लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।

अमेरिका की ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार अमेरिका में प्रतिदिन 20,000 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है और प्रतिदिन 1,000 से अधिक लोग इस बीमारी के कारण मारे जा रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों के संक्रमित होने की दर को नीचे नहीं ला पाने के कारण दसियों हजार और लोगों की मौत हो सकती है, क्योंकि लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।

कंसास में शावनी काउंटी के स्वास्थ्य विभाग की निदेशक लिंडा ओच ने कहा , ‘‘कोई गलती मत कीजिए: यह संक्रमण अब भी हमारे समुदाय में फैल रहा है, संभवत: पहले के हफ्तों से भी अधिक तेजी से फैल रहा है।’’

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से न्यूयॉर्क सर्वाधिक प्रभावित हुआ है और देश में हुई 70,000 लोगों की मौत में से कम से कम एक तिहाई लोग यहीं मारे गए हैं।

न्यूयॉर्क में अब भी लॉकडाउन जारी है। यदि न्यूयॉर्क को भी शामिल करके आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए, तो अमेरिका में संक्रमण की दर कम होती दिखाई देती है। ‘एपी’ के विश्लेषण के अनुसार हर पांच दिन में सामने आने वाले नए मामलों की दर तीन सप्ताह पहले प्रति एक लाख लोगों पर 9.3 प्रतिशत से कम होकर सोमवार को 8.6 प्रतिशत हो गई है।

यदि न्यूयॉर्क को इस विश्लेषण से बाहर कर दिया जाए, तो अमेरिका में संक्रमण के नए मामलों की दर बढ़ी है। यह समान अवधि में प्रति एक लाख पर 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो गई है।

लॉस एंजिलिस के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में जन स्वास्थ्य अनुसंधानकर्ता डॉ. जुओ फेंग झांग ने बताया कि अमेरिका में जांच की दर बढ़ी है और संभवत: इसके कारण भी संक्रमण के नए मामलों की दर बढ़ी है, लेकिन इसका एकमात्र कारण जांच बढ़ना ही नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बढ़ोतरी जांच के कारण नहीं है। यह दर वास्तव में बढ़ी है।’’

आयोवा और कंसास में शावनी काउंटी में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें