सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी 9,200 अंक के नीचे

ब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। इसके अलावा वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से भी उनकी धारणा प्रभावित रही।

मुंबई, छह मई शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं निफ्टी भी 9,200 अंक से नीचे रहा। आईटीसी, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे।

ब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। इसके अलावा वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से भी उनकी धारणा प्रभावित रही।

बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 256.76 अंक यानी 0.82 प्रतिशत गिरावट के साथ 31,196.75 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.60 अंक यानी 0.84 प्रतिशत घटकर 9,128 पर चल रहा।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 31,453.51 अंक पर और निफ्टी 9,205.60 अंक पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा आईटीसी का शेयर नुकसान में रहा। यह छह प्रतिशत तक गिर गया। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज ऑटो, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट रही।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 1,059.39 करोड़ रुपये की निकासी की।

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.36 प्रतिशत घटकर 30.86 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 49,000 के पार चली गयी है। इससे मरने वालों का आंकड़ा 1,694 हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड