अमेरिका में COVID-19 से अब तक 70,000 लोगों की हुई मौत, संक्रमित मामलों की संख्या पहुंची 1,201,337

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस और इंजीनियरिंग के मुताबिक, मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम के छह बजे तक अमेरिका में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,201,337 तक पहुंच गई है. 28 अप्रैल से 3 मई तक राष्ट्र के तमाम 1,005 वयस्क लोगों पर फोन के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया गया.

कोरोना वायरस/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वॉशिंगटन, 6 मई: जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस और इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक, मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम के छह बजे तक अमेरिका में कोविड-19 (COVID19) के मामलों की संख्या 1,201,337 तक पहुंच गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में महामारी से मरने वाले मरीजों की तादात 70,646 है.

सीएसएसई के मुताबिक, न्यूयॉर्क इनमें सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 321,192 मामले और 25,073 मौतें होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर न्यू जर्सी है, जहां कुल मामले 130,593 है और 8,244 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. अन्य कई ऐसे राज्य हैं, जहां 50,000 से अधिक मामले हैं, उनमें मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलीफोर्निया और पेंसिल्वेनिया प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें: COVID-19 वैश्विक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का ऑनलाइन हुआ आयोजन, टीके, उपचार और परीक्षण के लिए जुटाए गए 7 अरब यूरो

संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक इस महामारी ने 70,000 से अधिक लोगों की जानें ले चुकी है, जो दुनिया भर से दर्ज वायरस से हुए लोगों की मौतों का एक चौथाई से अधिक है. ऐसे में यहां की जनता महामारी से भलीभांति निपट न पाने के चलते फेडरल सरकार से नाराज हैं.

मंगलवार को वॉशिंगटन पोस्ट में मेरीलैंड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक, संघीय वैज्ञानिकों के इस महामारी से निपटने के प्रयासों से अमेरिकी अभिभूत हैं, लेकिन इसके लिए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा उठाए गए कदमों से वे खुश नहीं हैं. 28 अप्रैल से 3 मई तक राष्ट्र के तमाम 1,005 वयस्क लोगों पर फोन के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड