मुख्य समाचार

16 प्रतिशत मकान मालिकों ने दो माह का किराया छोड़ा, 41 प्रतिशत ने भुगतान के लिए और समय दिया

Bhasha

इस महामारी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के समक्ष वित्तीय संकट पैदा हो गया है।

खादी ग्रामोद्योग ने पिछले साल किया 88,887 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार

Bhasha

केवीआईसी ने कहा कि पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखा जाए, तो खादी के कारोबार में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह 2019-20 में 4,211.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 3,215.13 करोड़ रुपये रहा था।

कर्नाटक से लगी सीमा पर कोविड-19 की जांच कर रहे तमिलनाडु के कॉन्स्टेबल की हादसे में मौत

Bhasha

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कॉन्स्टेबल के परिवार को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।

झारखंड में पान मसाला के 11 ब्रांड 12 महीने के लिए प्रतिबंधित

Bhasha

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिये गए निर्देश के आलोक में राज्य के खाद्य संरक्षा आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्य में 11 ब्रांडों के पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

न्यायिक इतिहास में उच्चतम न्यायालय की न्यायिक सक्रियता अतुलनीय है : वेणुगोपाल

Bhasha

शीर्ष कानूनी अधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कई शानदार कार्य किए हैं। वह आरएसएस से संबद्ध वकीलों की संस्था अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् की तरफ से आयोजित प्रोफेसर एन. आर. माधव मेनन स्मारक व्याख्यान में बोल रहे थे।

कर्नाटक में विपक्षी दलों ने केंद्र से कोविड-19 को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया

Bhasha

केंद्र द्वारा कर्नाटक को ‘प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष’ का हिस्सा नहीं दिये जाने पर सवाल उठाते हुए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने राज्य सरकार से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय मदद मुहैया करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

चेन्नई से 156 बांग्लादेशी अपने घर लौटे, ढाका के लिए और उड़ानों की योजना

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी देश के नागरिकों के लिए एक सप्ताह के भीतर ऐसी चार और उड़ानें परिचालित की जाएंगी।

न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसले के लिये 31 अगस्त नयी समय सीमा निर्धारित की

Bhasha

शीर्ष अदालत ने विशेष न्यायाधीश एस के यादव से कहा कि वे अदालत की कार्यवाही को कानून के अनुसार नियंत्रित करें ताकि इसकी सुनवाई निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सके।

अधिकतर भारतीयों को मई या जुलाई अंत तक कोरोना वायरस संकट खत्म होने की उम्मीद : सर्वेक्षण

Bhasha

लंदन की वैश्विक बाजार शोध कंपनी ‘यूगव’ के सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस संकट के अगले तीन महीने में समाप्त होने की उम्मीद जतायी। लेकिन कुछ का मानना है कि इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है।

रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त ने रेलवे बोर्ड को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

Bhasha

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान पटरियों के सहारे घर लौट रहे 16 लोगों की मौत शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई थी।

भत्तों में कटौती के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे एयर इंडिया के कर्मचारी

Bhasha

एयर इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के कारण भत्तों में 10 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की है। ये भत्ते कर्मचारियों के वेतन का बड़ा हिस्सा होते हैं।

टिकटॉक से मशहूर हुई बच्ची के साथ वीडियो में अमरिंदर ने लोगों से लॉकडाउन में घरों के अंदर रहने कहा

Bhasha

नूरप्रीत कौर उर्फ नूर वीडियो में एक सिख लड़के का किरदार निभा रही है, जो कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद गांव में क्रिकेट खेलने बाहर निकले कुछ युवकों की शिकायत मुख्यमंत्री से करता है।

राज कुमार हिरानी के साथ फिल्म की घोषणा नहीं कर रहे हैं शाहरुख खान, जानिए वजह

Aarti Shejvalkar

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म 'जीरो' के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की हैं. इस वजह से उनके फैंस शाहरुख की मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.राजकुमार हिरानी के साथ कुछ स्क्रिप्ट फाइनल की है जिनमें एक स्क्रिप्ट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ है.

केन्द्र ने राजस्थान को भरपूर सहायता दी: ठाकुर

Bhasha

ठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी सरकार से मिली सहायता के मामले में तथ्य छिपा कर बात कर रहे हैं।

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप का होना मुश्किल: वार्नर

Bhasha

इस वैश्विक महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई और टी20 विश्व कप के आयोजन पर गंभीर संदेह है।

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, कहा- घर जाने के लिए प्रवासी मजदूरों की कोरोना की जांच नेगेटिव जरूरी नहीं

Nizamuddin Shaikh

ओडिशा हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि सरकार उन्ही मजदूरों को वापस लाए जो जांच में कोरोना नेगेटिव पाए जाए. जिस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुन्नौती दी गई थी. कोर्ट शुक्रवार को मामले पर सुनवाई करते हुए ओडिशा हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है.

9 मई : शाहजहां की मोहब्बत के अजीम शाहकार ताजमहल की तामीर का दिन

Bhasha

देश-दुनिया के इतिहास में नौ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

प्रधान ने नयी गैस नीति लाने, गैस एक्सचेंज शुरू करने का दिया संकेत, कहा भारत तर्कसंगत दाम का पक्षधर

Bhasha

प्रधान ने यह भी कहा कि भारत गैस की तर्कसंगत कीमतों का पक्षधर है, जिसमें कि उत्पादक देशों को भी कुछ गुंजाइश उपलब्ध हो।

उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से कहा, शराब की दुकानें खोलने की मांग वाली याचिका पर करें सुनवाई

Bhasha

उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति आर. बी. देव ने शराब व्यापारियों और शराब की दुकान के मालिकों के संघ की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया, जिसमें उन्होंने नागपुर जिला कलेक्टर के शराब की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश को चुनौती दी थी।

कोरोना संकट: BMC ने अपने कर्मचारियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए 75 फीसदी स्टाफ ही करेगा काम

Vandana Semwal

बीएमसी के कर्मचारियों की हर महीने में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है. मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों की उपस्थिति को घटाकर 75 प्रतिशत किया गया है.

Categories