खादी ग्रामोद्योग ने पिछले साल किया 88,887 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार

केवीआईसी ने कहा कि पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखा जाए, तो खादी के कारोबार में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह 2019-20 में 4,211.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 3,215.13 करोड़ रुपये रहा था।

जमात

नयी दिल्ली, आठ मई खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने बीते वित्त वर्ष में 88,887 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार किया है। केवीआईसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केवीआईसी ने कहा कि पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखा जाए, तो खादी के कारोबार में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह 2019-20 में 4,211.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 3,215.13 करोड़ रुपये रहा था।

बयान में कहा गया कि इस दौरान ग्रामोद्योग का कारोबार 19 प्रतिशत बढ़कर 84,675.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 71,077 करोड़ रुपये रहा था।

सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों के तहत आने वाले निकाय ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मे ‘ब्रांड खादी’ की स्वीकार्यता बढ़ी है।

केवीआईसी ने कहा कि खादी का उत्पादन पिछले पांच साल (2015-16) में दोगुना से अधिक हुआ है। इस दौरान बिक्री में तीन गुना का इजाफा हुआ है।

इसी तरह पिछले पांच साल के दौरान ग्रामोद्योग क्षेत्र का उत्पादन और बिक्री करीब 100 प्रतिशत बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\