टिकटॉक से मशहूर हुई बच्ची के साथ वीडियो में अमरिंदर ने लोगों से लॉकडाउन में घरों के अंदर रहने कहा

नूरप्रीत कौर उर्फ नूर वीडियो में एक सिख लड़के का किरदार निभा रही है, जो कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद गांव में क्रिकेट खेलने बाहर निकले कुछ युवकों की शिकायत मुख्यमंत्री से करता है।

जमात

चंडीगढ़, आठ मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाने का संदेश देने के लिए पांच साल की एक बच्ची के साथ एक वीडियो में नजर आ रहे हैं, जो टिकटॉक वीडियो से मशहूर हुई है।

नूरप्रीत कौर उर्फ नूर वीडियो में एक सिख लड़के का किरदार निभा रही है, जो कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद गांव में क्रिकेट खेलने बाहर निकले कुछ युवकों की शिकायत मुख्यमंत्री से करता है।

वीडियो में लड़का युवकों से कहता है, “ए कर्फ्यू घूमन लायी नहीं खुलेया हैगा।”

लड़का कहता है कि वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेगा।

वह मुख्यमंत्री से कहता है, “सीएम सर, जब से कर्फ्यू में ढील दी गई है, हमारे गांव के युवक बाहर घूमने लगे हैं।”

इस पर मुख्यमंत्री उत्तर देते हैं, “मैं उनसे जरूर बात करूंगा और तुम बताना कि कौन बात नहीं मान रहा।”

वीडियो में मुख्यमंत्री युवकों से बाहर नहीं जाने को कह रहे हैं।

वह लोगों को बाहर जाने से रोकने पर नूर की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

पंजाब में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।

नूर के गांव के रहने वाले दुकानदार संदीप तूर ने नूर और उसकी बहन जशनप्रीत कौर को लेकर वीडियो बनाया है और अब टिकटॉक पर उसके दस लाख फॉलोवर हो गए हैं।

नूर और जशनप्रीत के पिता ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।

एक अन्य वीडियो में मोगा पुलिस ने नूर के साथ मिलकर सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियम मानने और मास्क लगाने का संदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू