कर्नाटक से लगी सीमा पर कोविड-19 की जांच कर रहे तमिलनाडु के कॉन्स्टेबल की हादसे में मौत

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कॉन्स्टेबल के परिवार को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।

जमात

चेन्नई, आठ मई कर्नाटक से लगी तमिलनाडु की सीमा पर लोगों की कोविड-19 के लिए जांच कर रहे पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की एक हादसे में मौत हो गई।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कॉन्स्टेबल के परिवार को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच मुख्य अंतर-राज्यीय सीमा होसुर के पास जुजुवादी नाके पर तैनात पुलिस कर्मी सेत्तू की, एक कंटेनर लॉरी के उस मंच से टकराने के बाद मौत हो गई, जिसके पास खड़े होकर वह लोगों की जांच कर रहे थे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कृष्णागिरी जिले के रहने वाले कॉन्स्टेबल की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। हादसे के समय वह नाके पर लोगों की कोरोना वायरस की जांच कर रहे थे।

निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और हेड कॉन्स्टेबल के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

पलानीस्वामी ने पिछले महीने कहा था कि कोविड-19 से निपटने की लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात किसी भी कर्मी के ड्यूटी पर जान गंवाने पर उसके परिवार को 50 लाख रुपये और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें