चेन्नई से 156 बांग्लादेशी अपने घर लौटे, ढाका के लिए और उड़ानों की योजना

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी देश के नागरिकों के लिए एक सप्ताह के भीतर ऐसी चार और उड़ानें परिचालित की जाएंगी।

जमात

चेन्नई, आठ मई कोविड-19 लॉकडाउन के चलते शहर में फंसे 156 बांग्लादेशी शुक्रवार को एक चार्टर्ड उड़ान से ढाका रवाना हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी देश के नागरिकों के लिए एक सप्ताह के भीतर ऐसी चार और उड़ानें परिचालित की जाएंगी।

यूएस-बांग्ला एअरलाइंस की उड़ान चालक दल के आठ सदस्यों और यात्रियों के साथ आज दोपहर बाद रवाना हो गई। इससे कुछ दिन पहले 167 लोग यहां से बांग्लादेश लौट गए थे।

बांग्लादेशी नागरिक यहां चिकित्सा उपचार जैसे विभिन्न कारणों से आए थे, लेकिन 24 मार्च से लागू हुए लॉकडाउन के चलते वे तमिलनाडु में फंस गए।

अधिकारियों ने बताया कि एक उड़ान कल जाएगी, जबकि अन्य उड़ानें 10 मई, 13 और 14 मई को रवाना होंगी।

प्रत्येक उड़ान में 156 यात्री होंगे। इस तरह 624 अन्य लोगों के बांग्लादेश लौटने की संभावना है।

इस बीच, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के यहां फंसे 114 कर्मचारी एअर इंडिया की विशेष उड़ान से मुंबई रवाना हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\