न्यायिक इतिहास में उच्चतम न्यायालय की न्यायिक सक्रियता अतुलनीय है : वेणुगोपाल

शीर्ष कानूनी अधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कई शानदार कार्य किए हैं। वह आरएसएस से संबद्ध वकीलों की संस्था अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् की तरफ से आयोजित प्रोफेसर एन. आर. माधव मेनन स्मारक व्याख्यान में बोल रहे थे।

जमात

नयी दिल्ली, आठ मई अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि आधुनिक लोकतंत्र के इतिहास में उच्चतम न्यायालय की न्यायिक सक्रियता अभूतपूर्व है, जो ‘जनहित याचिका’ की शुरुआत के कारण है।

शीर्ष कानूनी अधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कई शानदार कार्य किए हैं। वह आरएसएस से संबद्ध वकीलों की संस्था अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् की तरफ से आयोजित प्रोफेसर एन. आर. माधव मेनन स्मारक व्याख्यान में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि न्यायिक सक्रियता के माध्यम से ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कई शानदार कार्य किए हैं। इसने व्यावहारिक रूप से समाज के गरीबों, वंचितों और अशिक्षित तबके का आंसू पोंछने का प्रयास किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि कई मामलों में न्यायपालिका के पास अत्यधिक शक्तियां हैं जिसे कभी भी न्यायिक निर्णय नहीं कहा जा सकता है।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि आपातकाल के बाद उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक सक्रियता का नया युग देखा और ‘‘‘जनहित याचिका’ नाम की नयी पहल शुरू होने के बाद न्यायिक समीक्षा के माध्यम से न्यायिक सक्रियता आधुनिक लोकतंत्र के न्यायिक इतिहास में अतुलनीय है।’’

बहरहाल उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि जनहित याचिकाओं से कई प्रचार जुड़े हुए हैं और इसलिए ऐसी कई जनहित याचिकाएं दायर की गईं जो दायर नहीं की जानी चाहिए थी।’’

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी. एन. भगवती का हवाला देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि ‘न्यायिक सक्रियता’ उच्चतम न्यायालय को दुनिया का सबसे शक्तिशाली उच्चतम न्यायालय बनाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश ऐसा कहता है तो हमें इसे सही मानना चाहिए... मैं उच्चतम न्यायालय को प्रशासन की सबसे शक्तिशाली शाखा कहता हूं क्योंकि इसका हर फैसला दो अन्य शाखाओं (कार्यपालिका और विधायिका) पर बाध्यकारी है और यह उनके कार्यों एवं उनके कानूनों को खारिज कर सकता है।’’

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पास सरकार की दो अन्य शाखाओं के निर्णयों की समीक्षा की शक्तियां हैं।

मेनन को याद करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि वह कानूनी क्षेत्र की महान हस्ती थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू