मुख्य समाचार
शिशु फार्मूला दूध से जुड़े नए घोटाले की जांच कर रहा है चीन: रिपोर्ट
Bhashaहांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बृहस्पतिवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि चेनझोउ के योंगक्सिंग काउंटी के अधिकारी बेई एन मिन नामक एक प्रोटीन ड्रिंक की बिक्री की जांच कर रहे हैं जिसे ‘लव बेबीज वर्कशॉप’ स्टोर में कथित तौर पर फार्मूला दूध बताकर बेचा गया।
अफगानिस्तान में अस्पताल पर हमले की संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा
Bhashaआतंकवादियों ने मंगलवार को काबुल में एक जनाना अस्पताल में हमला किया था जिसमें कम से कम बीस आम नागरिकों की मौत हो गई थी।
कुवैत और लंदन से दो उड़ानें 349 भारतीयों को लेकर पहुंची अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट
Bhashaगुजरात के 349 लोगों को गुरुवार सुबह कुवैत और लंदन से दो उड़ानों में यहां लाया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.भारत ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है.
Coronavirus in Goa: गोवा में एक महीने बाद 7 नए मामले
IANSएक महीने से अधिक कोरोना मुक्त रहने के बाद गोवा में कोरोनावायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने गुरुवार को इसक बात की पुष्टि करते हुए कहा कि नए दर्ज हुए कुल संक्रमित मामलों में से एक परिवार के ही पांच सदस्य शामिल हैं, जो महाराष्ट्र से लौटे हैं.
लद्दाख: कोरोना संक्रमित होने के बावूजद पढ़ाने का जुनून सिर पर सवार, आइसोलेशन वॉर्ड से बच्चों की ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं टीचर किफायत हुसैन
Anita Ramलद्दाख के लेह जिले में रहने वाले किफायत हुसैन पेशे से गणित के टीचर हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश वे कोरोना के शिकार हो गए. हालांकि उनका इलाज जारी है और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. बावजूद इसके किफायत हुसैन के सिर बच्चों को पढ़ाने का जुनून इस कदर सवार है कि उन्होंने आइसोलेशन वार्ड से ही बच्चों की ऑनलाइन क्लास लेना शुरू कर दिया है.
‘नाम के निदेशकों’ ने लगाए नीरव मोदी पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप:वीडियो
Bhashaसीबीआई ने ‘‘सिर्फ नाम के इन निदेशकों’’ का वीडियो ब्रिटेन की अदालत को सौंपा था।
केंद्र के फैसले के आधार पर सोमवार से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी : केजरीवाल
Bhashaउन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों ने सुझाव दिया है कि स्कूलों, कॉलेजों, स्पा, स्विमिंग पूलों और मॉलों को 17 मई के बाद न खोला जाए और मेट्रो की सीमित सेवाएं ही शुरू की जाएं।
कोरोना वायरस: त्रिपुरा में बीएसएफ कर्मियों की पुष्टि, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 156 हुई
Bhashaमुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने बुधवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी.
लंबी अवधि के लक्ष्य तनाव पैदा करते हैं, मुझे छोटे लक्ष्य पसंद हैं : रोहित
Bhashaअब तक 32 टेस्ट और 224 वनडे खेलने वाले रोहित ने कहा कि वह श्रृंखला शुरू होने से पहले अपने लिये लक्ष्य निर्धारित करना पसंद करते हैं।
डेटिंग एप पर 100 में मात्र चार प्रोफाइल को ‘राइट स्वाइप’ करती हैं महिलाएं : सर्वेक्षण
Bhashaकंपनी ने लॉकडाउन (बंद) के दौरान किए अपने सर्वेक्षण में पाया कि डेटिंग एप पर प्रत्येक 100 में से मात्र 4 प्रोफाइल को ही महिलाएं राइट स्वाइप करती हैं। जबकि पुरुष 100 में से औसतन 35 प्रोफाइल को राइट स्वाइप करते हैं।
ऐसा नहीं है कि मैं तेज गेंदबाजों का सामना नहीं करना चाहता : धवन
Bhashaधवन अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के अपने पूर्व साथी डेविड वार्नर की हाल की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया कर रहे थे।
लंबित भुगतान का एक हिस्सा 20 मई तक देगा बीएफआई, एआईबीए ने विलंब पर निलंबन की धमकी दी
Bhashaमेजबान फीस (चार लाख डालर) का भुगतान नहीं करने के कारण भारत 2021 पुरुष विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार गंवा चुका है जिसके बाद एआईबीए ने बीएफआई पर पांच लाख डॉलर का जुर्माना लगाया।
दिल्ली से विशेष ट्रेन पहुंची बेंगलुरु, यात्रियों को 14 दिनों के लिए किया जाएगा क्वारंटाइन
Bhashaदिल्ली से एक ट्रेन करीब 1,000 यात्रियों को लेकर बृहस्पतिवार को बेंगलुरु पहुंची. देश में सीमित रेल सेवा बहाल होने के बाद कर्नाटक पहुंचने वाली यह पहली ट्रेन है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनकी स्टेशन परिसर में ही कोविड-19 संबंधी जांच की गई.
महाराष्ट्र से श्रमिकों को ले जा रहा ट्रक गुना के पास खाली बस से टकराया, आठ की मौत, 55 घायल
Bhashaजिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि महाराष्ट्र से लगभग 65 मजदूर एक ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश के लिए निकले थे। रात करीब 3 बजे गुना बाइपास पर गलत दिशा से आ रही एक खाली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गयी और 55 अन्य लोग घायल हो गये।
केरल: बहन ने नहीं खेलने दिया लूडो, 8 साल के बच्चे ने पुलिस से की शिकायत
Laxmi Pandeyदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है. वहीं सभी देशवासी अपने घरों में बैठे हैं. केरल में एक 8 साल के बच्चे ने अपनी बड़ी बहन सहित पांच और लड़कियों के खिलाफ लूडो और अन्य खेलों में साथ नही खिलनें पर पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी. पुलिस ने बताया कि लड़के की बहन ने कहा, उन्होंने कभी नहीं सोचा था वो इस बात के लिए पुलिस में शिकायत करेगा.
योगी ने 56 हजार से अधिक उद्यमियों को एकमुश्त दिया 2000 करोड रूपये से अधिक कर्ज
Bhashaप्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी । केन्द्र से आर्थिक पैकेज के ऐलान के तत्काल बाद लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का कर्ज देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया ।
लॉकडाउन के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को करना पडेगा घर से काम
Bhashaइसमें कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) अधिकारियों/कर्मचारियों को नीतिगत रूप से एक साल में 15 दिन के लिए घर से काम करने का विकल्प मुहैया करा सकता है. अभी केंद्र सरकार के 48.34 लाख कर्मचारी हैं.
करीब 3,300 तबलीगी जमात सदस्यों को पृथक-वास केंद्रों से छोड़ने के लिए अदालत में याचिका दायर
Bhashaइस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना हैं। याचिका में प्राधिकारियों को 14 दिन की पृथक-वास अवधि के दिशा-निर्देश का पालन करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है। इसमें यह पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई है कि क्या सदस्यों को लगातार रोक कर रखना संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है।
मूर्ति विसर्जन के दिशानिर्देश में संशोधन, प्लास्टिक, पीओपी और थर्मोकोल से मूर्ति बनाने पर रोक
Bhashaसीपीसीबी ने मूर्ति विसर्जन के संबंध में 2010 के दिशानिर्देशों को हितधारकों की राय जानने के बाद संशोधित किया है। उसने विशेष तौर पर प्राकृतिक रूप से मौजूद मिट्टी से मूर्ति बनाने और उन पर सिंथेटिक पेंट तथा रसायनों के बजाय रंग का उपयोग करने पर जोर दिया है.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बड़ा आरोप, नीरव मोदी को बचाने में जुटी कांग्रेस
Manoj Pandeyकेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) ने फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को बचाने की कोशिश कांग्रेस ने की है. उन्होंने कहा कि नीरव मोदी से संबंधित मामले कांग्रेस के शासन में हुए थे. ये अधिकांश सब यूपीए-1 और यूपीए-2 में हुआ था. श्रीमान राहुल गांधी जी ने 13 सितंबर 2013 को नीरव मोदी के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की थी. उन्होंने कहा कि रिटायर्ड जस्टिस अभय थिप्से भी नीरव मोदी के समर्थन में आ गए हैं. अभय थिप्से ने लंदन की अदालत में सुनवाई के दौरान नीरव के पक्ष में बुधवार को गवाही दी थी.