अफगानिस्तान में अस्पताल पर हमले की संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा

आतंकवादियों ने मंगलवार को काबुल में एक जनाना अस्पताल में हमला किया था जिसमें कम से कम बीस आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

संयुक्त राष्ट्र, 14 मई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान के काबुल और नंगरहार में हुए आतंकी हमलों की कड़ी भर्त्सना करते हुए हमलों को “कायराना” करार दिया है और अस्पताल में नवजात शिशुओं, मांओं और स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को “घिनौनी” कार्रवाई की संज्ञा दी है।

आतंकवादियों ने मंगलवार को काबुल में एक जनाना अस्पताल में हमला किया था जिसमें कम से कम बीस आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

मृतकों में दो नवजात शिशु, उनकी माएं और कुछ नर्सें भी शामिल थे।

उसी दिन नांगरहार प्रांत में एक जनाजे पर हुए एक आत्मघाती हमले में 24 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए।

नंगरहार इस्लामिक स्टेट का गढ़ है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, “सुरक्षा परिषद के सदस्य पुनः इसकी पुष्टि करते हैं कि आतंकवाद अपने विभिन्न स्वरूपों में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। जानबूझकर नवजात शिशुओं, बच्चों, मांओं और स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाकर हमले करना घिनौना काम है और इसकी भर्त्सना की जानी चाहिए।”

सुरक्षा परिषद ने हमला करने वालों और उनकी आर्थिक रूप से सहायता करने वालों को उत्तरदायी बनाने और उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतारेस ने भी अफगानिस्तान में हुए भयानक हमलों की निंदा की और कहा कि इस प्रकार के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “महासचिव मंगलवार को काबुल के अस्पताल पर हुए हमलों की निंदा करते हैं जिसमें बच्चों और महिलाओं समेत दर्जनों लोग घायल हुए और मारे गए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट