योगी ने 56 हजार से अधिक उद्यमियों को एकमुश्त दिया 2000 करोड रूपये से अधिक कर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी । केन्द्र से आर्थिक पैकेज के ऐलान के तत्काल बाद लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का कर्ज देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया ।

जमात

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम :एमएसएमई: क्षेत्र के 56 हजार 754 उद्यमियों को एकमुश्त दो हजार 2 करोड़ के कर्ज बांटे ।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी । केन्द्र से आर्थिक पैकेज के ऐलान के तत्काल बाद लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का कर्ज देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक क्लिक पर आनलाइन 2 हजार 2 करोड़ रूपये का कर्ज देकर रोजगार संगम आनलाइन मेला की व्यापक शुरूआत की ।

प्रवक्ता के अनुसार एक टेबल पर उद्यमियों और बैंकर्स को बैठाकर 56 हजार 754 उद्यमियों को एक क्लिक पर 2 हजार 2 करोड़ रू का कर्ज प्रदान किया गया । इन 56 हजार 754 इकाइयों से दो लाख लोगों को रोजगार की गारंटी मिली है ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एमएसएमई का साथी पोर्टल भी लांच किया ।

योगी ने इस अवसर पर कहा कि कामगारों व श्रमिकों को उत्तर प्रदेश की ताकत बनाएंगे । ये हमारे लिए पलायन का कलंक हटाने का भी बड़ा अवसर है इसीलिए हम कामगारों व श्रमिकों की ''स्किलिंग की स्केलिंग'' कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब दीपावली में गौरी गणेश की मूर्तियां चीन से नहीं आएं क्योंकि गोरखपुर के टेराकोटा में चीन से बेहतर मूर्तियां बनाने का हुनर है ।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एमएसएमई सेक्टर यूपी में है । कोरोना महामारी के दौरान ही यूपी में पीपीई किट की 26 इकाइयां खडी हुईं । छोटी बड़ी मिलाकर उत्तर प्रदेश में 90 लाख एमएसएमई इकाईयां हैं ।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए हर हाथ को रोजगार देने के महाभियान में जुट गये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी