मुख्य समाचार
Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 1,602 मामले सामने आए, मृतकों की तादाद एक हजार के पार
Bhashaमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है और बृहस्पतिवार को राज्य में 1,602 नए मामले सामने आए. इसी के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 27,524 हो गयी.
बेंगलुरू स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, 70 यात्रियों ने पृथक-वास में जाने से इंकार किया
Bhashaराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक विशेष ट्रेन से यहां आने वाले 70 यात्रियों के एक समूह ने गुरूवार को पृथक—वास में भेजे जाने के विरोध में बेंगलुरू रलवे स्टेशन पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे अधिकारियों से उन्हें वापस भेजने की मांग की
राजस्थान के जालौर, उदयपुर व जोधपुर से उत्तरप्रदेश के प्रवासियों को लेकर ट्रेनें रवाना
Bhashaजालौर से जौनपुर तक के लिए दूसरी विशेष श्रमिक रेलगाड़ी शाम में 6.25 बजे रवाना हुई जिसमें लगभग 800 प्रवासी श्रमिक रवाना हुए।
आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों को दो महीने तक मिलेंगे मुफ्त पांच किलो अनाज, एक किलो दाल
Bhashaसीतारमण ने आर्थिक राहत पैकेज की दूसरी किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिये 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके लिये राज्यों को अतिरिक्त अनाज की आपूर्ति की जायेगी। मुफ्त अनाज की आपूर्ति मई और जून 2020 के दौरान होगी।
झारखंड में अबतक 60 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया : सचिव
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार अन्य राज्यों एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों की वापसी करा रही है। वहीं सभी जिलों के उपायुक्त बस से प्रवासी मजदूरों को अपने जिलों में वापस ला रहे हैं। अभी तक राज्य में 60 हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं ।’’
सरकार वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 32000 भारतीयों को विदेश से वापस लायेगी
Bhashaसरकार ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सात मई को ‘वंदे भारत मिशन’ शुरू किया था।
रेलवे ने अब तक 806 श्रमिक ट्रेनों के जरिये 10 लाख प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया: निर्मला सीतारमण
Bhashaवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों को घर जाने के लिए ट्रेनें उपलब्ध कराई हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे ने अब तक 806 विशेष श्रमिक रेलगाड़ियों के जरिये दस लाख श्रमिकों को उनके घर पहुंचाया है.
कोरोना संकट: संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक विशेषज्ञों ने भारत के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज को सराहा
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र के शीर्ष विशेषज्ञों ने भारत के 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की सराहना की है और इसे "प्रभावशाली" बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये यह अभी तक किसी भी विकासशील देश द्वारा घोषित सबसे बड़ा आर्थिक राहत पैकेज है.
कोरोना से जंग जारी: प्रवासियों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा-हम लोगों को निराश नहीं होने देंगे
IANSकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रवासी संकट के बीच अपने घर पहुंचने की चाह में पैदल चलने वाले प्रवासियों के समर्थन में फिर आवाज उठाई है. वहीं, उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रवासी लोगों की मदद करने की अपील की है. राहुल ने ट्वीट किया, "अंधकार घना है कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए-हम आपको निराश नहीं करेंगे। हम आपकी आवाज उठाएंगे ताकि सरकार सुने क्योंकि यह देश की साधारण जनता नहीं, ये देश का स्वाभिमान है..हम आपको नीचा नहीं देखने देंगे."
COVID-19: पाकिस्तान का आयरलैंड दौरा स्थगित
IANSपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और क्रिकेट आयरलैंड (सीआई) ने गुरुवार को जुलाई में होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज स्थगित करने का फैसला किया है.
लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल केवल ‘ट्यूशन फीस’ लें : पंजाब सरकार
Bhashaराज्य सरकार ने कहा कि दाखिला, पोशाक या अन्य चीजों के शुल्क छात्रों से नहीं लिए जा सकते।
ओडिशा में कोविड-19 के 86 नए मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 624 हुई
Bhashaअधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 158 हो गई क्योंकि 15 और मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए। ये सभी मरीज जाजपुर जिले से हैं।
दिल्ली से 57 प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित यात्रा की मांग वाली अर्जी पर अदालत ने सरकार से जवाब मांगा
Bhashaन्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों को नोटिस जारी कर उनसे इन मजदूरों की गोरखपुर वापसी के लिए उठाये गये कदमों पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।
आत्मनिर्भर पैकेज ‘क्रूर मजाक’, राहुल की न्याय योजना होती व्यापक प्रभावी : अधीर
Bhashaपश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद चौधरी ने 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर एक प्रतिमा (गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनवाने के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि सरकार उन लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में नौकरी खो चुके हैं और संकट का सामना कर रहे हैं।
कोरोना संकट: रेल मंत्री पीयूष गोयल का गैर बीजेपी शासित राज्यों पर बड़ा हमला, श्रमिक ट्रेनों की अनुमति नहीं देने का लगाया आरोप
Team Latestlyकोरोना महामारी की चपेट में आने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के खिलाफ जंग में पूरा देश एक साथ खड़ा है. कोरोना के चलते देश में जो लॉकडाउन चल रहा है उसका सबसे अधिक असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ा है. देश के कई हिस्सों से दिल को झंकझोर करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. इसी बीच प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए चल रही ट्रेनों के मसले को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गैर बीजेपी शासित राज्यों पर हमला बोला है.
पैकेज भाग-2: प्रवासी मजदूरों को मुफ्त अनाज, किसानों को सस्ता कर्ज, शिशु-मुद्रा कर्ज पर ब्याज सहायता
Bhashaवित्त मंत्री ने इससे पहले बुधवार को 5.94 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। इसे मिलाकर सरकार अब तक कुल 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज की घोषणा कर चुकी है। बुधवार को घोषित पैकेज में मुख्य रूप से छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के कर्ज सुलभ करना, वितरण कंपनियों को और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को राहत दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिये मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।
केंद्र सरकार का आर्थिक पैकेज गरीबों के साथ क्रूर मजाक है: वाम दल
Bhashaमाकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘इस पैकेज में देश के सामने खड़े किसी बुनियादी मुद्दे का समाधान नहीं किया गया है। यह गरीबों के साथ क्रूर मजाक है। इस वक्त प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त परिवहन सेवा की जरूरत है ताकि वे अपने घर पहुंच सकें।’’
चीन ने टीका संबंधी सामग्री चुराने के अमेरिका के दावे को ''झूठा'' करार देते हुए खारिज किया
Bhashaचीन ने अमेरिका से कहा कि दूसरों को बदनाम करके और बलि का बकरा बनाकर इस जानलेवा वायरस से छुटकारा नहीं मिलने वाला है।
विदेश से लौटे 685 भारतीय नागरिकों को दिल्ली के विभिन्न पृथक-वास केद्रों में रखा गया : पुलिस
Bhashaपुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के उपायों के तहत 174 भारतीय नागरिकों को 'एअरोसिटी' के विभिन्न होटलों में पृथक-वास में रखा गया है और वहां करीब 55 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
सरकार ने विशेष आर्थिक पैकेज के दूसरे हिस्से का ऐलान किया, कोविड-19 संक्रमण के मामले 80 हजार के करीब
Bhashaसंक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2,500 को पार कर गया है, वहीं अब तक 26,000 से अधिक लोग इससे ठीक हो चुके हैं।