लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल केवल ‘ट्यूशन फीस’ लें : पंजाब सरकार

राज्य सरकार ने कहा कि दाखिला, पोशाक या अन्य चीजों के शुल्क छात्रों से नहीं लिए जा सकते।

जमात

चंडीगढ़, 14 मई पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल छात्रों से केवल ‘ट्यूशन फीस’ ही ले सकते हैं।

राज्य सरकार ने कहा कि दाखिला, पोशाक या अन्य चीजों के शुल्क छात्रों से नहीं लिए जा सकते।

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि देशभर में संकट की इस घड़ी में स्कूल प्रबंधनों को इस अकादमिक सत्र में फीस या कोई अन्य शुल्क बढ़ाने से बचना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियां बेहद कम हो गई हैं। इसलिए छात्रों के अभिभावकों राहत देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक आदेश पारित किया है, जिसके तहत स्कूल लॉकडाउन के दौरान केवल ‘ट्यूशन फीस’ ले सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाले स्कूल ही ‘ट्यूशन फीस’ ले सकते हैं, जबकि बाकी स्कूल किसी तरह की कोई फीस नहीं ले सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\