झारखंड में अबतक 60 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया : सचिव

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार अन्य राज्यों एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों की वापसी करा रही है। वहीं सभी जिलों के उपायुक्त बस से प्रवासी मजदूरों को अपने जिलों में वापस ला रहे हैं। अभी तक राज्य में 60 हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं ।’’

जमात

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार अन्य राज्यों एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों की वापसी करा रही है। वहीं सभी जिलों के उपायुक्त बस से प्रवासी मजदूरों को अपने जिलों में वापस ला रहे हैं। अभी तक राज्य में 60 हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं ।’’

उन्होंने कहा कि इन प्रक्रिया में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है ।

संवाददाता सम्मेलन में राज्य स्तरीय यातायात सचिव के रवि कुमार ने कहा कि अभी तक बसों से लगभग 30 हजार लोग राज्य में वापस आ चुके हैं। वहीं 44 ट्रेनें विभिन्न राज्यों से झारखंड आई हैं और 56 ट्रेनें और आएंगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक 50,028 प्रवासी मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से वापस आए हैं। राज्य में निजी वाहनों से भी आवागमन के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। अभी तक कुल 1,04,403 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 95 प्रतिशत आवेदनों पर विचार कर कार्रवाई की गई है।

संवाददाता सम्मेलन में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद कई राज्यों से लोगों की वापसी हो रही है ।

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना होगा कि वे खुद ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करें। इसके लिए ग्राम प्रमुख, मुखिया, आंगनवाड़ी सेविका, चौकीदार, स्कूल कमिटी, शिक्षक आदि को घर-घर तक जानकारी पहुंचाने का कार्य दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र के लिए दिशानिर्देश अलग से जारी किए गए हैं। ऐसे क्षेत्रों में सभी लोग घर में ही अलग रहेंगे। उन्होंने बताा कि लॉकडाउन की वजह से फंसे मजदूरों की सहायता के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों को 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि वितरित की गई है। पृथक-वास केंद्र में रह रहे लोगों को स्पेशल पैकेट दिया जा रहा है जिसमें 10 किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम अरहर दाल, एक किलोग्राम चना दाल, एक पैकेट तेल और एक किलोग्राम नमक शामिल है।

, इन्दु,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी