आत्मनिर्भर पैकेज ‘क्रूर मजाक’, राहुल की न्याय योजना होती व्यापक प्रभावी : अधीर

 पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद चौधरी ने 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर एक प्रतिमा (गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनवाने के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि सरकार उन लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में नौकरी खो चुके हैं और संकट का सामना कर रहे हैं।

जमात

कोलकाता, 14 मई लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना वायरस से संबंधित राजग सरकार के आर्थिक पैकेज को एक "तमाशा’’ और करोड़ों लोगों की पीड़ा के साथ ‘‘क्रूर मजाक" बताया। इसके साथ ही उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि राहुल गांधी की प्रस्तावित न्याय योजना इस स्थिति में व्यापक रूप से प्रभावी होती।

 पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद चौधरी ने 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर एक प्रतिमा (गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनवाने के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि सरकार उन लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में नौकरी खो चुके हैं और संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज में कोरोना वायरस टीका अनुसंधान के लिए कोई ठोस वित्तीय प्रावधान नहीं है। पीएम केयर्स फंड में इसके टीका के लिए 100 करोड़ रुपये की मामूली रकम दी गयी है।

चौधरी ने कहा कि कोरोना टीका के लिए पर्याप्त निवेश की जरूरत है और सरकार को इस बारे में कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित न्याय योजना (न्यूनतम आय गारंटी योजना) का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मौजूदा स्थिति में इसे लागू किया जाता है तो यह योजना व्यापक रूप से प्रभावी साबित होती।

उन्होंने बाद में एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का आर्थिक पैकेज प्रवासी मजदूरों की पीड़ा के साथ क्रूर मजाक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\