मुख्य समाचार
वरिष्ठ नागरिक की पत्नी का अंतिम संस्कार करने में दिल्ली पुलिस ने की सहायता
Bhashaअधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कैट ने दिल्ली में बाजार खोलने के फैसले का स्वागत किया, ऑड-इवन फॉर्मूले पर की आपत्ति
Bhashaकैट ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा लॉकडाउन को लेकर जारी नये दिशा-निर्देश स्वागतयोग्य हैं।
दिल्ली में सम-विषम आधार पर खुलेंगी दुकानें, पाबंदियों के साथ बसें, कैब चलायी जाएंगी: केजरीवाल
Bhashaऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “ हमें धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को खोलने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। हमने लॉकडाउन की अवधि का उपयोग कोविड-19 से निपटने की व्यवस्था करने में किया। दिल्ली के निवासियों ने पिछले डेढ़ महीने में जो तपस्या की है, वह बेकार नहीं जाएगी।’’
नरिशको बेवरेजेज में पेप्सिको की हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा कंज्यूमर
Bhashaसौदा कितने का है, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है।
लॉकडाउन के बाद संक्रमण के मामलों में वृद्धि के खतरे को काबू में रखना असली परीक्षा होगी: अमरिंदर सिंह
Bhashaसिंह ने साथ ही परिवहन विभाग को निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर स्थानीय बस सेवा बहाली के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने हालांकि 31 मई तक अंतरराज्यीय बस सेवा की संभावना खारिज कर दी।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित नौवें मरीज की मौत, मामलों की संख्या बढकर 1423 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के जंदाहा गांव निवासी उक्त महिला फेफडे के कैंसर रोग से पीडित थीं और 14 मई को उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था । आज दोपहर उनकी मौत हो गयी ।
लॉकडाउन: करीब सौ कर्मचारियों की छंटनी करेगी वीवर्क इंडिया
Bhashaसूत्रों ने कहा कि वीवर्क इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) करण विरवानी ने कंपनी के कर्मचारियों को आंतरिक संवाद के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी परिचालन की लागत कम करने के लिये यह कदम उठा रही है। इस फैसले से लगभग 100 कर्मचारी प्रभावित होंगे।
केन्द्र सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कनिष्ठ कर्मचारियों से कार्यालय आने को कहा
Bhashaकोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण अभी तक इस श्रेणी में आने वाले महज 33 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिए कहा गया था।
चक्रवात ‘अम्फान’ से बंगाल तट पर व्यापक स्तर पर नुकसान होने की आशंका: सरकार
Bhashaपश्चिम बंगाल तट पर ‘अम्फान’ प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में 195 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति के साथ 20 मई की दोपहर पहुंच सकता है।
कोल इंडिया को बेचने का सरकार का कोई इरादा नहीं: मंत्री
Bhashaयह बयान तब दिया गया है जब सरकार ने कोयला खनन क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिये खोलने की तैयारी कर ली है।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 83 और मामले, मृतक संख्या 15 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के दो मामले सामने आए और कुल मृतक संख्या 15 हो गयी है।
अदालत ने दविंदर सिंह की न्यायिक हिरासत 16 जून तक के लिए बढ़ायी
Bhashaसिंह के वकील प्रशांत प्रकाश ने बताया कि उनके मुवक्किल को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया । अदालत ने उनकी हिरासत एक महीने के लिए बढ़ा दी।
आफशोर, ईटीएफ कोषों से मार्च तिमाही में 5 अरब डॉलर की निकासी
Bhashaमार्निंग स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर को समाप्त तिमाही में 2.1 अरब डॉलर की शुद्ध रूप से निकासी की गयी थी।
कोरोना वायरस: स्विगी करेगी 1,100 कर्मचारियों की छंटनी
Bhashaकर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में स्विगी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ‘‘आज स्विगी के लिए सबसे दुखद दिन है, क्योंकि हमें कर्मचारियों की दुर्भाग्यपूर्ण छंटनी के दौर से गुजरना है।’’
उत्तर प्रदेश के बहराइच में कोविड-19 के 10 नये मामले
Bhashaमुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए हैं। इस तरह जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। इनमें से ज्यादातर प्रवासी कामगार हैं।
भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर कोविड-19 के 7.1 मामले, वैश्विक स्तर पर 60 : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaइसने यह भी कहा कि भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की दर 38.39 फीसदी है।
पुलिस से छुपते-छुपाते और धूप से जूझते घर पहुंचने की जद्दोजहद, यही है प्रवासी श्रमिकों की कहानी
Bhashaचौधरी अपने छह अन्य साथियों के साथ दिल्ली के द्वारका सेक्टर आठ स्थित किराए के मकान से रविवार सुबह यह सोचकर चला कि वे सभी ट्रेनों से अपने-अपने घर लौट जाएंगे। लेकिन 30 घंटे पैदल चलने के बावजूद अभी तक उन्हें कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रवासी कामगार ने पृथकवास केंद्र में फांसी लगा आत्महत्या की
Bhashaबालोद जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसवानी गांव में सूरज यदु (27 वर्ष) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विशेष ट्रेनों में सवार होने के लिए हजारों श्रमिक गाजियाबाद पहुंचे
Bhashaभारतीय रेलवे ने कुल 7200 प्रवासी श्रमिकों को गाजियाबाद स्टेशन से बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर और रक्सौल और उत्तर प्रदेश में आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर पहुंचाने के लिए दिन में छह विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया था।
कोरोना को लेकर सरकार के लिए बड़ी राहत, पिछले 24 घंटे में 2,715 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 38% पहुंचा
Team Latestlyकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2,715 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं रिकवरी रेट 38.29% पहुंच गया है. यानी देश में कोविड-19 से लोग भले ही संक्रमित हो रहे हैं. लेकिन लोग इस महामारी से तेजी के साथ ठीक भी हो रहे हैं.