कैट ने दिल्ली में बाजार खोलने के फैसले का स्वागत किया, ऑड-इवन फॉर्मूले पर की आपत्ति

कैट ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा लॉकडाउन को लेकर जारी नये दिशा-निर्देश स्वागतयोग्य हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 18 मई खुदरा कारोबारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने लॉकडाउन के चौथे चरण में पाबंदियों में ढील बढ़ाते हुए बाजार खोलने की अनुमति देने का स्वागत किया। हालांकि संगठन ने बाजारों में ऑड-इवन तरीके से दुकानें खोले जाने के निर्णय पर आपत्ति की।

कैट ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा लॉकडाउन को लेकर जारी नये दिशा-निर्देश स्वागतयोग्य हैं।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘‘हम बाजारों को खोलने की अनुमति देने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह कदम बहुप्रतीक्षित था और निश्चित रूप से यह दिल्ली की अर्थव्यवस्था के चक्र को पुन: शुरू करेगा। इससे दिल्ली के व्यापारी पुन: अपने व्यापार का संचालन शुरू कर पायेंगे।’’

हालांकि उन्होंने बाजार खोलने के ऑड-इवन फॉर्मूले का विरोध करते हुए कहा कि यह वाहनों के मामले में तो चल सकता है, लेकिन बाजारों के लिये इसका आधार रखा जाना बिलकुल भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे दिल्ली की व्यापारिक गतिविधियां पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो पायेंगी। दिल्ली में व्यापारी माल की खरीद के लिये एक-दूसरे पर निर्भर हैं और ऑड-इवन योजना में व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से फिर से शुरू नहीं हो पायेंगी। यह उपभोक्ताओं के दृष्टिकोण से भी बहुत असुविधाजनक है।’’

खंडेलवाल ने सुझाव दिया कि ऑड-ईवन के बजाय दिल्ली के बाजारों को ब्लॉक में बांटा जा सकता है और एक ब्लॉक को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जबकि दूसरे ब्लॉक को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी