जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 83 और मामले, मृतक संख्या 15 हुई

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के दो मामले सामने आए और कुल मृतक संख्या 15 हो गयी है।

जमात

श्रीनगर, 18 मई जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 83 नये मामले सामने आए जिनमें 55 पुलिसकर्मी और पांच डॉक्टर शामिल हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,266 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के दो मामले सामने आए और कुल मृतक संख्या 15 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के नये मामलों में पांच डॉक्टर और जिला पुलिस लाइन्स अनंतनाग के 55 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इन डॉक्टरों में से चार ने कोविड-19 संक्रमित एक महिला का इलाज किया था। हब्बाकादल की 29 वर्षीय इस महिला की रविवार को अन्य गंभीर बीमारियों से मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सोमवार को केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 83 नये मामलों की पुष्टि हुई।’’

उन्होंने कहा कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 1,266 पहुंच गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एसएमएचएस अस्पताल के तीन डॉक्टरों, एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर और डेंटल कॉलेज के एक डॉक्टर को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक राज्य में 16 स्वास्थ्यकर्मी घातक वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

जानेमाने फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ नवीद शाह ने लोगों से कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘संक्रमण किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। कृपया सावधानी बरतिये। पूरा स्वास्थ्य विभाग सभी की सेवा में लगा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\