मुख्य समाचार

शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 400 अंक बढ़ा, निफ्टी 8,900 के पार

Bhasha

सेंसेक्स 30,450.74 पर खुला और फिलहाल 394 अंकों या 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,422.98 पर कारोबार कर रहा था।

कुछ एयरलाइंसों ने जून में यात्रा के लिए बुकिंग शुरू की

Bhasha

एक सूत्र ने सोमवार को कहा, ‘‘घरेलू एयरलाइंस ने जून से अपनी उड़ानों के लिए बुकिंग खोल दी है.’’ इंडिगो और विस्तारा के सूत्रों ने कहा कि वे घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग ले रहे हैं. स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा, ‘‘हमारी अंतरराष्ट्रीय बुकिंग 15 जून तक बंद है.’’

फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संरा एजेंसी ने भारत के योगदान की सराहना की

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को यह योगदान फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार ने प्रस्तुत किया था।

प्रियंका के कार्यालय का आरोप: बसों को लेकर उप्र शासन की मांग राजनीति से प्रेरित

Bhasha

उसने राज्य सरकार से यह आग्रह भी किया कि तत्काल एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए जिससे समन्वय करके बसों के माध्यम से श्रमिकों को उनके घर भेजने का काम आरंभ हो सके।

महाराष्ट्र: बस के ट्रक से टकराने पर तीन प्रवासी मजदूरों तथा चालक की मौत, 22 घायल

Bhasha

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरुल हासन ने बताया कि घटना कोलवन गांव में तड़के साढ़े तीन बजे हुई, जब बस सोलापुर से नागुपर रेलवे स्टेशन जा रही थी। प्रवासी मजदूरों को स्टेशन से झारखंड जाने वाली श्रमिक विशेष ट्रेन पकड़नी थी।

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने पीएम मोदी के '20 लाख करोड़' के पैकेज को बताया फर्जी, कहा- केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये भी नहीं निकाले

Vandana Semwal

केसीआर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित विवरण को "फर्जी" बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है. राज्यों ने नकदी की मांग थी, लेकिन केंद्र राज्यों को भिखारियों की तरह देख रही है.

लेवरक्युसेन ने बुंदेसलीगा में ब्रेमेन को हराया

Bhasha

वर्डर के खाली स्टेडियम में गोल करने के बाद लेवरक्युसेन के कुछ खिलाड़ी समूह में एकत्रित हो गए जबकि लीग ने न्यूनतम शारीरिक संपर्क के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।

कोरोना से जंग के बीच नर्सों के पलायन से बंगाल में चिंता बढ़ी, CM ममता बनर्जी ने अस्पतालों को स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करने कहा

Bhasha

मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों को सुझाव दिया कि मरीज को ऑक्सीजन देने और उसके शरीर का तापमान दर्ज करने जैसे बुनियादी कार्यों के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करने के विकल्प पर विचार करें।

डब्ल्यूएचओ चीन की हाथ की कठपुतली है : ट्रंप

Bhasha

ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने चीन से यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाए होते तो कोरोना वायरस से देश में और लोगों की मौत हुई होती जिसका स्वास्थ्य एजेंसी ने ‘विरोध’ किया था।

कोरोना संकट: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला कहा- प्रवासी मजदूरों के मुद्दे का कर रही राजनीतिकरण

IANS

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी को लिखे एक पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है. राज्य में प्रवासियों मजदूरों की वापसी को लेकर पार्टी द्वारा व्यवस्थित की गई बसों की सूची देने के बाद मंगलवार तड़के 2.10 पर अवस्थी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यालय से किया गया पूरा प्रकरण कुछ नहीं है, बल्कि राजनीति के चलते इसमें राज्य की सीमा पर फंसे गरीब प्रवासियों की मदद करने के इरादे का अभाव है.

Cyclone Amphan: भीषण चक्रवाती तूफान 'अम्फान' अगले 6 घंटे में पड़ सकता है कमजोर, पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप को पार करने की संभावना

Anita Ram

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 6 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान के कमोजर होने की संभावना जताई है. चक्रवाती तूफान अम्फान बंगाल के उत्तर-पश्चिम की खाड़ी के पार उत्तर-पश्चिम की ओर जाने की अधिक संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 20 मई की दोपहर या शाम के दौरान सुंदरबन के समीप स्थित पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप से यह चक्रवाती तूफान टकरा सकता है.

कोरोना वायरस से बचने के लिए ये दवाई ले रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

Bhasha

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं करीब डेढ़ सप्ताह से यह (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन) ले रहा हूं.’’ साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है.

Monalisa Hot Video: लॉकडाउन में शो हुआ बंद लेकिन फैंस को एंटरटेन से पीछे नहीं हट रहीं हैं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर शेयर किया हॉट डांस वीडियो

Team Latestly

मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने दिल की हर बात यहां फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं. तो वहीं मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास के फैन्स को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है.

देश में कोरोना का कोहराम जारी, कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, अब तक 3,163 लोगों की मौत

Subhash Yadav

देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन 4.0 का ऐलान केंद्र की मोदी सरकार ने किया है. यह लॉकडाउन 31 मई तक चलने वाला है. हालांकि इस बार के लॉकडाउन में गृह मंत्रालय की तरफ से छूट दी गई है. कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप से इतना तो तय है कि इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. इसी बीच खबर है कि भारत में मंगलवार सुबह तक कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार चली गई है.

कोरोना संकट: महाराष्ट्र में CISF और CRPF की कुल 5 कंपनियां आज इन इलाकों में होगी तैनात

Rakesh Singh

भारत में कोरोना महामारी अब विध्वंसक रूप धारण कर चूका है. इस महामारी का सबसे ज्यादा असर कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस से अबतक 1 हजार 2 सौ 49 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं राज्य में अब भी इस वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 35 हजार 58 है जो पुरे देश में सर्वाधिक है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने भेजा तलाक का नोटिस, अभिनेता ने अभी तक नही दिया जवाब

Bhasha

आलिया (अंजलि) के वकील अभय सहाय ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्पीड पोस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण नवाजुद्दीन को यह नोटिस ई-मेल और व्हाट्सऐप के जरिए सात मई को भेजा गया।

प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक छोटा ट्रक पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 17 घायल

Bhasha

सभी प्रवासी मजदूर दिल्ली से पैदल अपने गृह जिले महोबा आ रहे थे, लेकिन हरपालपुर के पास ये लोग डीसीएम ट्रक पर सवार हो गए थे ।

महाराष्ट्र: यवतमाल में बस और ट्रक की भिड़ंत, चार मजदूरों की मौत- 15 घायल

Vandana Semwal

महाराष्ट्र के यवतमाल में मंगलवार सुबह एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई है, जिसमें 4 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए. बस सोलापुर से झारखंड जा रही थी.

टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ के एक्टर आशीष रॉय हुए ICU में एडमिट, आर्थिक तंगी के चलते सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

Team Latestly

आशीष रॉय ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए सभी से पैसों की मदद मांगी है. आशीष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि वो अभी डायलिसिस पर हैं और बहुत बीमार हैं.

Fact Check: क्या पीएम मोदी को WHO प्रमुख के रूप में किया गया है नियुक्त? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर का सच

Anita Ram

अफवाह फैलाने वालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक ऐसी खबर शेयर की है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के अगले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. इस खबर के तथ्य की जांच के बाद पता चला है कि पीएम मोदी को अगले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने का दावा बिल्कुल गलत है.

Categories